मडगांव एक्सप्रेस के बाद कुणाल खेमू की कॉमेडी 'वाइब', अक्षय-अजय के बाद मिलेगी कामयाबी?

कुणाल खेमू ने अपने डेब्यू से ही कॉमेडी जॉनर में तहलका मचा दिया था. लोगों को उनकी कॉमेडी हाल ही में आई अक्षय-अजय की फिल्मों से ज्यादा बेहतर लगी. ऐसे में क्या उनकी नई स्पाई-कॉमेडी फिल्म वाइब ऑडियंस के दिलों में उतरेगी?

Advertisement
कुणाल की फिल्म करेगी धमाल? (Photo: ITGD) कुणाल की फिल्म करेगी धमाल? (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:23 AM IST

अगर आप बॉलीवुड में पिछले कुछ समय का रिकॉर्ड उठाकर देख लें, तो बेहद कम ऐसे मौके आए कि लोगों को एक अच्छी कॉमेडी फिल्म देखने मिली हो. हाल ही में कई सारी कॉमेडी फिल्मों ने थिएटर में दस्तक दी. उन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पैसा भी खूब छापा. मगर वो ऑडियंस के दिल में अपनी वो जगह नहीं बना पाई, जैसी साल 2023 में आई मडगांव एक्सप्रेस ने किया था. 

Advertisement

अच्छी कॉमेडी फिल्मों का पड़ा सूखा

बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू की बतौर डायरेक्टर डेब्यू फिल्म मडगांव एक्सप्रेस एक सक्सेसफुल कॉमेडी फिल्म थी, जिसे आज भी लोग याद रखते हैं. इसमें नेचुरल कॉमेडी पंच थे, और फिल्म की स्टोरी भी सबको रिलेट कर गई थी. सभी एक्टर्स की कॉमेडी टाइमिंग भी जबरदस्त थी. कुणाल अपने पहले प्रोजेक्ट से छा गए थे, इसलिए अभी भी सबके दिमाग में कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में मडगांव एक्सप्रेस ताजा है. 

हिंदी सिनेमा में कॉमेडी फिल्मों की बात करें, तो पिछले 5 महीनों में अक्षय कुमार ने भूत बंगला, वेलकम 3, और अजय देवगन ने धमाल 4 जैसी हिट डिलीवर की हैं. मगर ये फिल्में लोगों को इंप्रेस करने में नाकामयाब रही थीं. इन्हें जनता का खराब रिस्पॉन्स मिला था. सब लोगों का यही मानना था कि अब अच्छी कॉमेडी का सूखा सा पड़ गया है. लेकिन फिर भी सभी को एक आस कुणाल खेमू से लगी हुई थी, जो अपनी नई फिल्म वाइब लेकर आ रहे थे.

Advertisement

मडगांव एक्सप्रेस ने दिलाया भरोसा

कुणाल खेमू की फिल्म वाइब का जब ट्रेलर आया था, तब इसे हर तरफ से अच्छा ही रिस्पॉन्स मिला. इसमें उनके साथ प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव जैसे कलाकार भी शामिल हुए, जिन्होंने अपनी कलाकारी से ट्रेलर को और मजबूत बनाया. कुणाल की पिछली फिल्म मडगांव एक्सप्रेस की सक्ससे के बाद, ऑडियंस का उनपर फिर भरोसा देखा गया. 

वाइब से छाएंगे कुणाल?

वाइब का ट्रेलर तो बड़ा पसंद किया, मगर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर फिलहाल वो प्यार उमड़ता नजर नहीं आया है. कुणाल की फिल्म ने पहले दिन धीमी शुरुआत ली है. हालांकि अगर पिक्चर को अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिलता है, तो ये पहला हफ्ता खत्म होने तक ठीक-ठाक कमाई कर सकती है. अब देखना यही है कि क्या कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा संग थिएटर्स में वाइब कर पाएंगे या नहीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »