45 की उम्र में तीसरे बच्चे की मां बनेंगी करीना कपूर? प्रेग्नेंसी पर ननद सबा पटौदी ने तोड़ी चुप्पी

करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी की खबरें इस समय ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई हैं. ऐसे में अब करीना की ननद सबा पटौदी ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों का सच बताया है.

Advertisement
प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? (Photo: Instagram/instantbollywood) प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? (Photo: Instagram/instantbollywood)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

पटौदी खानदान की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. करीना का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक्ट्रेस का बेली फैट देख लोग उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे. अब करीना की ननद सबा पटौदी ने उनकी प्रेग्नेंसी का सच बताया है. 

Advertisement

करीना की प्रेग्नेंसी पर क्या बोलीं सबा?

सैफ अली खान की बहन और करीना कपूर की ननद सबा पटौदी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है. पोस्ट में सबा ने करीना की जिम के बाहर वॉक करते हुए फोटो शेयर की. साथ ही लोगों से अपील की कि वो किसी की पर्सनल लाइफ को लेकर बिना वजह कयास लगाने से परहेज करें. सबा ने करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट्स को बिल्कुल गलत और बेबुनियाद बताया है. 

45 साल की करीना की बेली फैट वाला फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करके सबा ने कैप्शन में लिखा- एक खराब एंगल या फिर खराब हेयर डे. लोग सीधे किसी नतीजे पर कैसे पहुंच सकते हैं. वो पहले एयरपोर्ट पर बेहद क्लासी, स्लिम और स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं और आज जिम के बाहर. बात सिर्फ इतनी सी ही है. 

Advertisement

सोहा अली खान देंगी गुडन्यूज?

सबा ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि वो अपनी बहन सोहा अली खान को दूसरे बच्चे के लिए लगातार मनाने की कोशिश कर रही हैं, पर बात नहीं बन पा रही. इस बारे में सबा ने लिखा- मैं अपनी बहन को दूसरे बच्चे के लिए राजी करने में लगी हूं... काश यह खबर सच होती. वैसे यह बात बोलने के लिए वो मेरी जान ले लेगी. 

 

 

इसके साथ ही सबा ने लोगों से दूसरों की पर्सनल लाइफ में टांग न अड़ाने की अपील की और लिखा- जिओ और जीने दो. कुछ चीजों को पर्सनल ही रहने देना चाहिए. फालतू के कयास लगाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. 

करीना ने भले ही अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट्स पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन उनकी ननद सबा पटौदी ने ये क्लियर कर दिया है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं. बता दें कि कुछ साल पहले भी करीना की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें उड़ी थीं, लेकिन करीना ने पोस्ट के जरिए क्लियर किया था कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं. 

 

शादी को हुए 14 साल

बता दें कि करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान संग शादी रचाई थी. शादी के बाद करीना और सैफ दो बच्चों के पैरेंट बने. कपल ने साल 2016 में बेटे तैमूर का वेलकम किया था. इसके बाद साल 2021 में उनके घर छोटे बेटे जेह का जन्म हुआ. शादी के 14 साल बाद भी करीना और सैफ के बीच का प्यार और बॉन्ड बरकरार है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »