'पागल कर देते हो तुम लोग' तीसरी प्रेग्नेंसी पर बोलीं करीना कपूर, Video

बॉलीवुड डीवा करीना कपूर खान की तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें तेजी से फैल रही थीं. हालांकि करीना ने इन अफवाहों को पूरी तरह से खारिज किया है. जानते हैं कि उन्होंने तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर क्या कहा.

Advertisement
प्रेग्नेंसी पर बोलीं करीना (Credit: Yogen Shah) प्रेग्नेंसी पर बोलीं करीना (Credit: Yogen Shah)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

बॉलीवुड क्वीन करीना कपूर खान जब भी कैमरे में कैद होती हैं, सुर्खियां बनना तय है. लेकिन हाल में उनके जिम लुक ने इंटरनेट पर ऐसा हंगामा मचाया कि चर्चाएं सीधे 'तीसरी प्रेग्नेंसी' तक पहुंच गईं. मगर करीना ने इस पर जो रिएक्शन दिया, वो न सिर्फ क्लियर था, बल्कि बेहद एंटरटेनिंग भी है. 

तीसरी प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी 
21 अगस्त 2026 को करीना का जिम से बाहर निकलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला. वीडियो में करीना कैजुअल जिम वियर में नजर आईं, और कुछ फोटोज में उनके मिडिल सेक्शन को देखकर फैंस ने तुरंत 'बेबी बंप' और तीसरे बच्चे की चर्चा शुरू कर दी. कुछ यूजर्स ने तो कमेंट्स में लिख दिया, "तैमूर और जेह के बाद अब कौन?"

Advertisement

अफवाहों के बीच करीना की टीम ने ऑफिशियल बयान दिया. बयान में साफ कहा गया, करीना कपूर प्रेग्नेंट नहीं हैं. ये सब बातें एकदम गलत हैं. ये तो पिज्जा, पास्ता और छुट्टियों का असर है. साथ ही कैमरा एंगल भी खराब है. यानी बेबो का 'बंप' असल में छुट्टियों का मजा और बैड एंगल था, बेबी नहीं!

अब प्रेग्नेंसी पर करीना ने भी चुप्पी तोड़ी है. शनिवार को करीना को मुंबई में स्पॉट किया गया. उन्हें देखते ही पैप्स उनके पास पहुंचे. कैमरा देखकर करीना ने अपने माथे पर हाथ रखा. फिर वो बोलीं कि पागल कर देते हो तुम लोग. इसके बाद वो हंसते हुए गाड़ी में बैठकर निकल जाती हैं. इससे पहले भी उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, मैं कोई मशीन नहीं हूं. चॉइस मुझ पर छोड़ दो ना.

Advertisement

करीना की नदद सबा पटौदी ने भी इंस्टाग्राम पर इस अफवाह पर रिएक्ट किया और लिखा, गलत एंगल. किसी को अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने देना चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि किसी की निजी जिंदगी में दखल देने की जरूरत नहीं है. ऐसा पहली बार नहीं है जब करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ी है. इससे पहले भी उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा चुके हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »