कंगना ने फिर साधा संजय राउत पर निशाना- 'सुशांत की तरह हम सामान्य लोग'

कंगना ने कहा कि मैं एक मिडिल क्लास फैमिली से आती हूं, मेरे पेरेंट्स फैंसी नहीं हैं, हम सामान्य लोग हैं तो सुशांत की तरह ही मेरे खून में अवॉर्ड वापसी और कैंडल मार्च गैंग के लिए कोई वैल्यू नहीं है. वो कभी हमारे लिए नहीं बोलेंगे.

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:55 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है और इस मामले में कंगना रनौत लगातार कुछ ना कुछ कह रही हैं. कंगना और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच चली जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. कंगना ने एक बार फिर संजय राउत पर निशाना साधा है. 

कंगना ने कहा, अवॉर्ड वापसी गैंग के लिए कोई वैल्यू नहीं

Advertisement

उन्होंने एक ट्वीट को रिट्वीट किया जिसमें लिखा था जब दीपिका पादुकोण को एक छोटे मोटे बीजेपी नेता ने धमकाया था तो पूरा लिबरल गैंग मोदी जी के खिलाफ खड़ा हो गया था और भारत को असुरक्षित बता दिया था लेकिन जब कंगना अपने असुरक्षित होने की बात करती है तो ये कंगना वर्सेज मुंबई हो जाता है. क्या उनमें शर्म बाकी है? 

इसे रिट्वीट करते हुए कंगना ने कहा कि मैं एक मिडिल क्लास फैमिली से आती हूं, मेरे पेरेंट्स फैंसी नहीं हैं, हम सामान्य लोग हैं तो सुशांत की तरह ही मेरे खून में अवॉर्ड वापसी और कैंडल मार्च गैंग के लिए कोई वैल्यू नहीं है. वो कभी हमारे लिए नहीं बोलेंगे. शेम ऑन संजय राउत. 

इससे पहले भी कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा था कि संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं. पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है. ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »