'सोकर मिली सक्सेस?', महिलाओं के लिए बने नैरेटिव के खिलाफ धाकड़ कंगना रनौत, बोलीं- औरतों संग दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं

बेबाक कंगना रनौत ने एक बार फिर महिलाओं के हक में अपनी आवाज उठाई है. कंगना ने कहा कि सफल महिलाओं को समाज में शक की निगाहों से देखा जाता है. इस चीज को अब बदलने की जरूरत है.

Advertisement
महिलाओं के सपोर्ट में कंगना रनौत (Photo: Instagram/@kanganaranaut) महिलाओं के सपोर्ट में कंगना रनौत (Photo: Instagram/@kanganaranaut)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:19 PM IST

कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे धाकड़ और बिंदास एक्ट्रेस हैं. कंगना हमेशा बेबाकी से अपनी राय दुनिया के सामने रखती हैं. कंगना ने अब उन तमाम महिलाओं के लिए आवाज उठाई है, जो अपनी मेहनत के दम पर जिंदगी में कामयाबी हासिल कर रही हैं, लेकिन फिर भी समाज में उन्हें गलत नजरों से देखा जाता है. 

महिलाओं के लिए बोलीं कंगना

Advertisement

नवभारत टाइम्स संग बातचीत में कंगना ने देश में औरतों संग हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर अपनी आवाज उठाई. इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि आज के दौर में भी सक्सेसफुल महिलाओं को शक की नजरों से देखा जाता है. कंगना ने कहा कि भले ही महिलाएं अपनी कड़ी मेहनत के दम पर किसी बड़े पद पर पहुंची हो, लेकिन उनकी कामयाबी को उनके चरित्र से जोड़कर देखा जाता है, जो अपने आप में काफी दुखद और निराशाजनक है. 

इस बारे में अपनी राय देते हुए कंगना बोलीं- भले ही कोई महिला राजनीति से जुड़ी हो या किसी ऊंचे पद पर पहुंची एक प्रोफेशनल हो... अक्सर कामयाब माहिलाओं की सफलता को उनकी मेहनत और टैलेंट के बजाय उनके कैरेक्टर से जोड़ा जाता है.  कंगना ने जोर देते हुए कहा कि आज के मॉडर्न जमाने में भी दुनिया के किसी न किसी हिस्से में महिलाओं को इस मानसिकता से ही देखा जाता है. 

Advertisement

'सोकर पाई कामयाबी' वाले नैरेटिव के खिलाफ कंगना

कंगना ने आगे कहा- अगर कोई महिला किसी बड़ी पोस्ट या बड़े मुकाम पर अपने टैलेंट के दम पर पहुंचती है, तब भी उसे लेकर कहा जाता है कि वो किसी के साथ सोकर ही करियर में आगे पहुंची होगी. अब चाहे वो महिला कोई वकील हो, कोई गर्वनर हो या किसी ऊंचे पद पर हो. समाज में महिलाओं की कामयाबी की सराहना करने के बजाए उन्हें शक की निगाहों से देखा जाता है. 

कंगना ने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर कोई महिला अच्छे कपड़े पहनती है, खुद को अच्छे से दुनिया के सामने प्रेजेंट करती है, तो उसे भी महिलाओं के चरित्र से जोड़कर देखा है. महिलाओं को सजता-संवरता देखकर अक्सर समाज में कहा जाता है कि वो मर्दों को इंप्रेस करने के लिए ऐसा करती हैं. कंगना ने भी कहा कि ऐसी सोच को बदलने की जरूरत है. 

कंगना रनौत इससे पहले भी कई बार महिलाओं के लिए अपनी आवाज बुलंद कर चुकी हैं. वहीं, इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »