1 बच्चे की मां है एक्ट्रेस, बोल्डनेस से की तौबा, इंटीमेट सीन्स में कंफर्टेबल नहीं, ठुकराईं बड़ी फिल्में

काजल अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने अपनी पर्सनल बाउंड्री का सम्मान करते हुए कभी भी असहज रोल नहीं किए. मां बनने के बाद वे फिल्म सेलेक्शन को लेकर और भी सावधान हो गई हैं ताकि उनका बेटा उनकी फिल्मों को गर्व से देख सके.

Advertisement
रोमांटिक सीन्स पर बोलीं काजल अग्रवाल (Photo: Instagram/@kajalaggarwalofficial) रोमांटिक सीन्स पर बोलीं काजल अग्रवाल (Photo: Instagram/@kajalaggarwalofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST

फिल्मों में रोमांटिक सीन्स दिखाया जाना आम बात हो गई है. लेकिन शादीशुदा हीरोइनों को इंटीमेट सीन्स करने पर अक्सर जज किया जाता है. अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को ही देख लीजिए, यश और कियारा आडवाणी, दोनों ने इंटीमट सीन्स किए हैं. लेकिन ट्रोलिंग सिर्फ कियारा को झेलनी पड़ रही है. मेल और फीमेल एक्टर्स की ऑनस्क्रीन इंटीमेसी को लेकर बनी इस धारणा पर काजल अग्रवाल ने रिएक्ट किया है. 

Advertisement

काजल ने इंटीमेसी पर क्या कहा?

काजल का मानना है कि इंटीमेट सीन्स करना या नहीं करना, एक एक्टर की खुद की चॉइस होती है. शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में काजल ने कहा- मुझे लगता है ये एक इंसान की पर्सनल चॉइस होती है. लड़कों को सोचना समझना चाहिए कि चॉइस में क्या सेलेक्ट करें. किसी के मना करने की बात नहीं हैं. ये फैसला आपका दिल देता है कि इसे करना है और इसे नहीं करना है. महिलाओं को शायद इसलिए टारगेट किया जाता है क्योंकि वो चीजों को लेकर ज्यादा सतर्क रहती हैं.

काजल ने अपने बोल्ड सीन्स करने पर कहा- मैंने ऐसे रोल पहले भी नहीं किए. मैंने स्क्रीन पर इंटीमेसी नहीं दिखाई. ना ही मैंने कभी वो चीज दिखाने की कोशिश की, जिसमें मैं कंफर्टेबल नहीं रहती. जैसे कि बिकिनी पहनना हो. मैंने कभी ऐसे रोल नहीं किए क्योंकि मैं असहज फील करती हूं. मैं बस ना कह देती हूं. मैंने इस वजह से कई बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट किया है. लेकिन मुझे इसका अफसोस भी नहीं है. ये मेरी पर्सनल बाउंड्री है जिसे मैं क्रॉस नहीं करना चाहती. ये मेरे लिए इंटरनल चीज है.

Advertisement

काजल ने बताया कि मां बनने के बाद वो अपने रोल्स को लेकर ज्यादा सतर्क हो गई हैं. वो कहती हैं- मां बनने के बाद मैं सोचती हूं कि मेरा बच्चा मेरी फिल्में देखने में कभी अनकंफर्टेबल ना हो.  ना ही कभी ऐसे सोचे कि क्यों मेरी मां ने ये मूवी या सीन किया. इसलिए मैं अपनी फिल्मों को लेकर थोड़ा सावधान रहती हूं. मैं फिल्म सलेक्शन का फैसला हमेशा अपने बेटे को ध्यान में रखकर सोचती हूं. मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा गर्व से अपनी मां की फिल्में देखे.

काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की है. दोनों का 4 साल का बेटा नील किचलू है. वर्क फ्रंट पर काजल अग्रवाल जल्द ही फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' में नजर आएंगी. इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. काजल डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायण में मंदोदरी के रोल में नजर आएंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »