जाह्नवी कपूर का मजेदार वीडियो, बिकिनी टॉप पहन जूस निकालती आईं नजर

वीड‍ियो की पहली स्लाइड में जाह्नवी कपूर श‍िमरी लाइट ब्लू बिकिनी टॉप और हाई थाई स्ल‍िट रैप-अराउंड स्कर्ट पहने ऑरेन्ज जूस निकालती नजर आ रही हैं. उनके चेहरे पर सेंसुअस लुक देखा जा सकता है.

Advertisement
जाह्नवी कपूर जाह्नवी कपूर

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 21 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 9:56 AM IST
  • जाह्नवी कपूर का मजेदार वीड‍ियो
  • बिकिनी टॉप पहन निकाला ऑरेन्ज जूस
  • एक्ट्रेस का Exp VS Reality वीड‍ियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने मजेदार वीड‍ियोज से लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं. कभी दोस्तों संग फनी डांस मूव्स करते तो कभी फनी फेस बनाते जाह्नवी के पोस्ट्स अक्सर वायरल होते हैं. अब एक्ट्रेस ने एक्सपेक्टेशन वर्सेज रियलिटी का एक नया वीड‍ियो शेयर किया है. यह वीड‍ियो किसी मेकअप का नहीं बल्क‍ि ऑरेन्ज जूस निकालते उनके लुक का है. 

Advertisement

वीड‍ियो की पहली स्लाइड में जाह्नवी कपूर श‍िमरी लाइट ब्लू बिकिनी टॉप और हाई थाई स्ल‍िट रैप-अराउंड स्कर्ट पहने ऑरेन्ज जूस निकालती नजर आ रही हैं. उनके चेहरे पर सेंसुअस लुक देखा जा सकता है. वहीं दूसरी स्लाइड में जाह्नवी बिकिनी टॉप और शॉर्ट्स पहने जूस निकाल रही हैं. 

जूस निकालने के बाद जाह्नवी ने कहा 

दूसरे स्लाइड वाली वीड‍ियो में जाह्नवी का फेश‍ियल एक्सप्रेशन बता रहा है कि उन्हें जूस निकालने के लिए काफी ताकत लगानी पड़ रही है. जूस एक्सट्रैक्ट करने के बाद वे कहती हैं 'दीदी सिर्फ इतना ही मिलेगा आज'. 

अनुष्का शर्मा की नई तस्वीर पर फैंस को आया प्यार, आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट

अपने इस वीड‍ियो को जाह्नवी ने एक्सपेक्टेशन वर्सेज रियलिटी कैप्शन दिया है, जिसमें साफ पता चलता है कि वीड‍ियो का पहला स्लाइड एक्सपेक्टेशन है तो वहीं दूसरा स्लाइड रियलिटी. सेलेब्स और फैंस ने भी जाह्नवी के इस वीड‍ियो पर लाफ‍िंग इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया है. 

Advertisement

बेटी आराध्या संग मध्यप्रदेश के ओरछा पहुंचीं ऐश्वर्या, फिल्म की करेंगी शूटिंग 

ये है जाह्नवी की आने वाली फिल्में 

वर्कफ्रंट पर जाह्नवी जल्द ही फिल्म गुड लक जेरी में नजर आएंगी. इसके अलावा उनके पास दोस्ताना 2 और एक मलयालम मूवी है जिसका टाइटल 'मिली' बताया जा रहा है. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस हो रही दोस्ताना 2 में कार्त‍िक आर्यन भी थे, जिन्हें हाल ही में फिल्म से निकाल दिया गया. इसके पीछे जाह्नवी संग कार्त‍िक के बैड रिलेशन टर्म्स बताया जा रहा है.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »