जैकलीन फर्नांडिस के गाने पर हंगामा, कैमरे पर हुआ वार्डरोब मालफंक्शन, पब्लिसिटी के लिए नहीं हटाया सीन?

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के म्यूजिक वीडियो जुगनी में वार्डरोब मालफंक्शन का शॉट वायरल होने से सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है. विवाद बढ़ने पर मेकर्स ने वीडियो को ब्लर इफेक्ट देकर एडिट किया है.

Advertisement
Jacqueline Fernandez Wardrobe Malfunction Jacqueline Fernandez Wardrobe Malfunction

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो जुगनी को लेकर बवाल मचा हुआ है. 15 जुलाई को ये गाना रिलीज हुआ था. इसे बी प्राक और सोनू ठुकराल ने गाया है. गाना आते ही वायरल हो गया. लेकिन इससे एक कंट्रोवर्सी भी जुड़ गई. 

जैकलीन का गाना वायरल, विवाद क्यों?न्

म्यूजिक वीडियो में जैकलीन का वार्डरोब मालफंक्शन हुआ है. गाना जैसे ही रिलीज हुआ इसके एक शॉट ने नेटिजन्स के बीच खलबली मचा दी. एक सीन में डांस करती हुईं जैकलीन का क्लोजअप शॉट लिया गया है. उन्होंने रिवीलिंग ब्लाउज पहना है. वो डांस मूव्स दिखा रही हैं. लेकिन ब्लाउज लूज होने की वजह से वो वार्डरोब मालफंक्शन की चपेट में आईं. इस क्लिप का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गया. यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन आने लगे. लोगों ने जैकलीन और मेकर्स को ऐसे शॉट दिखाने पर लताड़ लगाई. इसे वल्गैरिटी और शर्मनाक हरकत करार दिया. 

Advertisement

कुछ लोगों का कहना है कि कैसे एडिटिंग के वक्त जैकलीन के साथ हुआ ये मोमेंट एडिटर को नहीं दिखा? कैसे ये ऊप्स मोमेंट मेकर्स की आंखों से मिसिंग रह गया? यूजर्स के मुताबिक, ये सीन जानबूझकर बिना एडिट किए गाने में रखा गया, ताकि गाने को पब्लिसिटी मिले. 

मेकर्स ने कैसे सुधारी गलती?

विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने वीडियो को एडिट किया. जिस सीन में जैकलीन वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुई हैं, वहां ब्लर इफेक्ट देकर एडिटिंग की गई है. जैकलीन के उस डांस सीक्वेंस को कट ना करते हुए मेकर्स ने रिवीलिंग पार्ट को ब्लर किया है. इस मामले पर अभी तक ना ही जैकलीन और ना ही जुगनी के मेकर्स ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया है. 

देखें गाना...

वर्कफ्रंट पर जैकलीन को फैंस ने इससे पहले मूवी वेलकम टू द जंगल में देखा था. इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, अरशद वारशी, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता नजर आए. फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया. मल्टीस्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. सितारों की भीड़ में जैकलीन का रोल अच्छा खासा था.

Advertisement

जैकलीन फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियोज से सुर्खियां बटोरती हैं. वो इंस्टा पर अपनी ब्यूटी और ग्लैमरस अदाओं को फ्लॉन्ट करती हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »