'मैं वापस आऊंगा' को मिले रिस्पॉन्स पर बोले इम्तियाज अली, 'लोगों को लव स्टोरीज की जरूरत पहले से ज्यादा'

जब वी मेट वाले इम्तियाज अली अपनी नई लव स्टोरी 'मैं वापस आऊंगा' के साथ तैयार हैं. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का ऐसा पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है कि लोग इसे बार-बार लूप पर देख रहे हैं. अब इम्तियाज ने बताया है कि लव स्टोरीज में ऐसा कौन सा जादू है जो हर बार जनता को क्रेजी कर देता है!

Advertisement
'मैं वापस आऊंगा' डायरेक्टर ने कही ये खूबसूरत बात (Photo: Youtube/@ApplauseSocial) 'मैं वापस आऊंगा' डायरेक्टर ने कही ये खूबसूरत बात (Photo: Youtube/@ApplauseSocial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

जब वी मेट, तमाशा और लव आज कल जैसी आइकॉनिक लव स्टोरीज बना चुके डायरेक्टर इम्तियाज अली की नई फिल्म आ रही है मैं वापस आऊंगा. बीते हफ्ते ही मैं वापस आऊंगा का ट्रेलर सामने आया जिसे जनता से बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स कह रहे हैं कि वो अब हर दिन 2-3 बार ये ट्रेलर देख ही डालते हैं.

Advertisement

दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना स्टारर ये लव स्टोरी सीधा लोगों के दिल में उतर रही है. इम्तियाज इतने सालों से कई उम्दा लव स्टोरीज बना चुके हैं, मगर एक बार फिर उनकी एक लव स्टोरी के ट्रेलर भर से जनता क्रेजी हुई जा रही है. आखिर लव स्टोरीज में ऐसा क्या है? पहले प्यार की कहानियों में और हार्ट ब्रेक की कहानियों में क्या मैजिक छुपा है, जो दर्शक ऐसी हर दमदार कहानी पर दिल बिछा देते हैं?

'आज लोग पहले से ज्यादा खोए हुए'
इम्तियाज अली ने वैरायटी के साथ एक बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि आज के दौर में, एक पुराने ज़माने वाली लव स्टोरी की भूख और ज़रूरत पहले से कहीं ज़्यादा है. आज की ऑडियंस उस बीते हुए दौर का हिस्सा बनना चाहती है, क्योंकि उन्हें लगता है कि आज की दुनिया में सब कुछ बहुत अस्थायी है और बहुत तेज भाग रहा है.'

Advertisement

अली को लगता है कि मॉडर्न रिलेशनशिप्स में एक्सेस मिलना मुश्किल नहीं है बल्कि इमोशनल गहराई की कमी समस्या है. उनका मानना है कि जल्दी से सबकुछ पा लेने की चाह ने इंतजार की बेचैनी और रहस्य को खत्म कर दिया है. जो कभी रोमांस की पहचान था.

इम्तियाज ने आगे कहा 'यह कितना दुखद है कि आप जो चाहते हैं उसे इतनी जल्दी पा लेते हैं. आपको पता होता है कि आप मंज़िल तक बहुत जल्द पहुंच जाएंगे और फिर शुरू होता है वो असली और थकाऊ सफर, कन्फ्यूजन. और तब शुरू होती है एक ऐसी चीज़ की तलाश जो आपकी अंतरात्मा को छू सके. मुझे लगता है कि आज की जेनरेशन पहले से कहीं ज़्यादा खोई हुई है. उन्हें किसी लंबे समय तक टिकने वाली चीज की जरूरत पहले से ज्यादा है.'

'कभी नहीं खत्म होंगी लव स्टोरीज'
क्या बॉलीवुड में लव स्टोरीज जॉनर खत्म हो रहा है? इस सवाल पर इम्तियाज ने कहा कि वो इसका जवाब देने के लिए सही आदमी नहीं हैं. मगर उनके कई पुराने, स्कूल के दोस्त आजकल कहते हैं कि उन्हें लव स्टोरीज देखनी है.

इम्तियाज ने कहा, 'हमें ऐसी चीजें देखने की चाह हमेशा रहेगी जो हमें पहले प्यार की खुशबू, वो गुदगुदाने वाला एहसास, या वो हार्ट ब्रेक फिर से याद दिला दें जो हमारी जिंदगी का पहला रिलेशनशिप था. कुछ ऐसा जो हमें अंदर तक झिंझोड़ दे, बस सतह को छू कर न निकल जाए!'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »