Ikka Trailer: सनी देओल की दहाड़, अक्षय खन्ना का मास्टर-क्लास, दिलचस्प है नई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म का ट्रेलर

करीब 33 साल बाद सनी देओल काला कोट पहने कोर्ट में नजर आएंगे. उनकी नई फिल्म इक्का का ट्रेलर सामने आया है, जिसमें वो और अक्षय खन्ना 'बीस्ट मोड' में नजर आए हैं. इस सस्पेंस-ड्रामा फिल्म में काफी कुछ छिपा है, जो थोड़ी दिलचस्पी पैदा कर रहा है.

Advertisement
इक्का में सनी देओल और अक्षय खन्ना (Photo: X/@NetflixIndia) इक्का में सनी देओल और अक्षय खन्ना (Photo: X/@NetflixIndia)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:23 PM IST

बॉलीवुड स्टार और लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ओटीटी पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. उनकी नई फिल्म इक्का जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है, जो एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है. इसे सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है जिनकी इससे पहले महाराज फिल्म आई थी. इस फिल्म की खास बात ये भी है कि इसमें सनी के अलावा धुरंधर वाले अक्षय खन्ना भी हैं. 

Advertisement

अरसे बाद काले कोट में दिखेंगे सनी

फिल्म इक्का में सनी देओल एक वकील बने हैं. 1993 में आई उनकी फिल्म दामिनी के बाद, शायद 33 साल के लंबे समय बाद उन्हें काले कोट में देखा जाएगा. वहीं फिल्म में अक्षय खन्ना एक डार्क किरदार में दिखेंगे, जिसे कोर्ट में अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिससे इसके प्लॉट का बेसिक आइडिया मिल चुका है. 

इक्का, एक वकील की कहानी है जिसे एक मशहूर बिजनेसमैन के बेटे एक मर्डर केस में बेगुनाह साबित कराना है. शौर्यमान गौर यानी अक्षय खन्ना के ऊपर एक लड़की की हत्या का आरोप लगा है, जिसके लिए वो शहर का सबसे बेहतरीन वकील अर्जुन मेहरा यानी सनी देओल को हायर करता है. शौर्यमान चाहता है कि उसपर लगे आरोप हट जाए, लेकिन दुनिया जानती है कि असली आरोपी वही है. 

Advertisement

असमंजस में दिखेंगे सनी देओल

अर्जुन मेहरा सच और मासूमों का साथ देने के लिए मशहूर है. मगर इस बार उसे एक अपराधी की तरफदारी करनी है, जो उसके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी. अर्जुन कोर्ट में सच का ही साथ देगा, लेकिन क्या शौर्यमान उसे इसमें कामयाब होने देगा? क्या वो अपने ऊपर लगे आरोप हटा पाएगा? यही डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा अपनी फिल्म में दिखाने वाले हैं. 

फिल्म इक्का का ट्रेलर देखने में काफी दिलचस्प है. इसमें अक्षय और सनी के बीच कई सारे इंटेन्स मोमेंट्स को डाला गया है, जिसे देखने के लिए उनके फैंस एक्साइटेड होंगे. इसमें दीया मिर्जा और टिलोटमा शोमे जैसे दमदार कलाकार भी हैं. ये फिल्म 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू होगी. देखना है कि क्या जनता इसे प्यार देगी या नहीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »