‘पैप्स आ गए’, इब्राहिम का गर्लफ्रेंड पलक को इशारा, बेसमेंट में छुपने भागीं, मगर…

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब एक्ट्रेस का इब्राहिम के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान (Photo: Yogen Shah) पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान (Photo: Yogen Shah)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:18 PM IST

बॉलीवुड गलियारों में काफी समय से यह चर्चा है कि टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी, सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं. दोनों को अक्सर एक साथ वक्त बिताते और कई बार सीक्रेट वेकेशन पर भी साथ जाते देखा गया है,  इसी बीच, इस रूमर्ड कपल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

वायरल वीडियो में दोनों मुंबई में एक साथ 'मूवी डेट' का लुत्फ उठाते नजर आए. लेकिन जैसे ही वहां पैपराजी की एंट्री हुई, दोनों के रिएक्शन ने फैंस को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी.

कैमरे से बचते दिखे पलक और इब्राहिम
दरअसल, वीडियो मुंबई के जुहू स्थित पीवीआर (PVR Juhu) का बताया जा रहा है, जहां इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी एक साथ फिल्म देखने पहुंचे थे. जैसे ही दोनों थिएटर से बाहर निकलने लगे, वहां पहले से मौजूद पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद करना शुरू कर दिया. 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मीडिया और कैमरों को सामने पाकर इब्राहिम अली खान थोड़े असहज हो गए. उन्होंने तुरंत पलक तिवारी को पैप्स के सामने आने से रोक दिया, ताकि वह कैमरों की नजरों से बच सकें.

Advertisement

पलक का रिएक्शन आया सामने
वायरल हो रहे इस वीडियो में इब्राहिम अली खान का अपनी कथित लेडी लव के लिए प्रोटेक्टिव रवैया साफ नजर आ रहा है. पैपराजी को देखते ही इब्राहिम ने पलक को पीछे रहने का इशारा किया और खुद आगे आकर मोर्चा संभाल लिया. वहीं, दूसरी तरफ पलक तिवारी भी पूरी कोशिश करती दिखीं कि उनका चेहरा कैमरे में न आए. दोनों का यह 'छुपन-छुपाई' वाला अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

सोशल मीडिया पर यूजर्स के आए रिएक्शन
वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से मिले-जुले और तीखे रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. कई यूजर्स इस बात से खफा दिखे कि दोनों अपने रिश्ते को इस तरह छुपा क्यों रहे हैं? एक यूजर ने लिखा, 'यह सारा ड्रामा क्यों? बाकी कपल्स की तरह सामान्य होकर चलिए, पैपराजी खुद आपका पीछा करना बंद कर देगी. साथ दिखने में इतनी शर्म कैसी? हर कोई समझता है कि आप दोनों साथ हैं, चाहे वो बेस्टीज की तरह हो या पार्टनर्स की तरह.' वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल दागते हुए कहा, 'आखिर ये क्यों छुप रही है?'

जहां एक तरफ लोग दोनों को ट्रोल कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ कुछ इंटरनेट यूजर्स इस बात से नाराज दिखे कि पैपराजी सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी का सम्मान नहीं करती है. एक यूजर ने लिखा, 'क्या बकवास है... पैपराजी उन्हें पकड़ने के बाद इस तरह हंस क्यों रही है? वहीं कुछ फैंस ने कपल का सपोर्ट करते हुए लिखा, 'प्लीज उन्हें प्राइवेसी दीजिए.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »