Hrithik Roshan Ad Controversy: 'महाकाल की थाली' वाले ऋतिक रोशन के विज्ञापन पर विवाद, पुजारियों ने की माफी की मांग

Hrithik Roshan: ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली जोमेटो कंपनी के लिए ऋतिक रोशन ने जो एडवरटाइजमेंट किया है, उसमें ऋतिक ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि थाली का मन किया तो मैंने उज्जैन के महाकाल से मंगवा ली. एडवरटाइजमेंट का यह वीडियो सामने आने के बाद इसपर विवाद छिड़ गया है. मंदिर के पुजारी विज्ञापन का विरोध कर रहे हैं, जानें क्यों?

Advertisement
ऋतिक रोशन ऋतिक रोशन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपने नए एडवरटाइजमेंट को लेकर विवादों से घिर गए हैं. ये एड ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमाटो का है. ऋतिक इस एड में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर का जिक्र करते नजर आए हैं, जिसपर विवाद छिड़ गया है. ऋतिक के नए एड पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है. 

ऋतिक के एड पर क्यों हो रहा विवाद?

दरअसल, जोमाटो के नए एडवरटाइजमेंट में ऋतिक कह रहे हैं कि मुझे भूख लगी थी तो मैंने महाकाल से थाली मंगाली. उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के नाम पर ऋतिक रोशन के विज्ञापन का वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है. 

Advertisement

जोमेटो के एड में ऋतिक कई छोटे- बड़े शहरों का नाम लेते हैं. इन्हीं में एक विज्ञापन में उज्जैन का जिक्र किया गया है, जिसमें ऋतिक फूड डिलीवरी बॉय से पैकेट लेने के बाद कहते हैं, ‘थाली का मन किया, उज्जैन में हैं, तो महाकाल से मंगा लिया. 

ऋतिक के एड पर पुजारियों ने जताई आपत्ति

ऋतिक के विज्ञापन का वीडियो सामने आने के बाद महाकाल मंदिर के पुजारी इस विज्ञापन का विरोध कर रहे हैं. पुजारियों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. पुजारियों का आरोप है कि महाकाल मंदिर से इस तरह की कोई थाली पूरे देश में तो क्या उज्जैन में भी डिलीवर नहीं की जाती है, बल्कि सिर्फ श्रद्धालुओं को मंदिर के सामने वाले क्षेत्र में निशुल्क दी जाती है. 

माफी की हो रही मांग

ऋतिक रोशन के इस विज्ञापन से श्रद्धालु भ्रमित हो रहे हैं. पुजारियों ने ऋतिक रोशन और कंपनी से माफ़ी की मांग की है. इस विवाद पर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया- यह मामला मेरे संज्ञान में आया है इसकी जांच करवा रहे हैं. यह वीडियो लोगों को भटकाने वाला है.

Advertisement

मंदिर के पुजारी ने कंपनी को दी चेतावनी

उज्जैन महाकाल के पुजारी ने कहा कि जो कंपनी देश के ग्राहकों को वेज और नॉन वेज खाने की ऑनलाइन डिलीवरी करती है, उन लोगों को तत्काल महाकाल के नाम की थाली का भ्रामक विज्ञापन बंद कर देना चाहिए वरना पुजारी संघ की ओर से पुलिस में शिकायत की जाएगी. पुजारियों का कहना है कि कंपनी ने हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और हम इसका घोर विरोध करते हैं. कंपनी ने माफ़ी नहीं मांगी तो हम कोर्ट जाएंगे. 

उज्जैन महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह ने भी विज्ञापन को बिना फैक्ट वाला और भ्रामक करने वाला बताया है. उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर में सिर्फ अन्न क्षेत्र में ही प्रसाद ग्रहण किया जा सकता है. यहां से कहीं भी थाली नहीं भेजी जाती है. 

विवाद के बाद बढ़ सकती हैं ऋतिक रोशन की मुश्किलें

ऋतिक रोशन की मुश्किलें इस विवाद के बाद काफी बढ़ सकती हैं और इसका असर उनकी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा पर पड़ सकता है. हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को सपोर्ट करने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने ऋतिक रोशन पर अपना गुस्सा निकाला था. ट्विटर पर कई लोगों ने बायकॉट विक्रम वेधा ट्रेंड कराया और अब इस विवाद के बाद यूजर्स ऋतिक की फिल्म पर अपनी भड़ास निकाल सकते हैं. 

Advertisement

बॉलीवुड फिल्मों का हाल तो किसी से छिपा नहीं है. बायकॉट ट्रेंड के चलते कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फेल हो रही हैं. अब ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा का इस विवाद के बाद क्या हाल होता है, ये देखना दिलचस्प होगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »