टीवी के 'राम' ने बिहार से मांगा सपोर्ट, यूजर्स ने लगाई क्लास, पूछा- बाढ़ के वक्त कहा थे?

अपनी नई फिल्म 'तुम मेरे हो' रिलीज से ठीक पहले गुरमीत चौधरी ने बिहार के लोगों से साथ देने की इमोशनल अपील की. हालांकि ये दांव उल्टा पड़ गया. लोगों ने एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

Advertisement
गुरमीत चौधरी की हुई ट्रोलिंग (Photo: X/@gurruchoudhary) गुरमीत चौधरी की हुई ट्रोलिंग (Photo: X/@gurruchoudhary)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले एक्टर गुरमीत चौधरी अपनी नई फिल्म 'तुम मेरे हो' को लेकर अचानक सुर्खियों में आ गए हैं. 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इस फिल्म में उनके साथ ईशा मालवीय मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. फिल्म की रिलीज से ठीक पहले गुरमीत ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर बिहार के लोगों से खास सपोर्ट की अपील की.

Advertisement

खुद को बिहार की माटी का लाल बताते हुए गुरमीत ने कहा कि उन्होंने यह भी दर्द जताया कि कुछ लोग उन्हें नीचे गिराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता ही उनकी असली ताकत है. हालांकि, फिल्म के प्रमोशन के ऐन वक्त पर लिया गया यह 'बिहारी पहचान' का सहारा सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया और लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया.

गुरमीत सिंह का पोस्ट
अपने सोशल मीडिया X अकाउंट पर गुरमीत ने लिखा, 'एक बिहारी होने का गर्व हमेशा रहा है हाथ जोड़कर अपने बिहार के लोगों से कह रहा हूं- 'तुम मेरे हो' बनाने में बहुत मेहनत की है, अपनी कमाई और दिल, दोनों लगाए हैं। अब आपके साथ की जरूरत है.'

एक्टर ने आगे लिखा, 'कई लोग मुझे नीचे गिराना चाहते हैं, लेकिन मेरा हौसला आप हैं. मुझे भरोसा है कि मेरे बिहार के लोग मेरे साथ खड़े हैं. इस बार सिनेमाघरों में आकर इतना प्यार दीजिए कि सबको दिख जाए- बिहार अपने बेटे के साथ है. 23 अक्टूबर से 'तुम मेरे हो' आपके नजदीकी सिनेमाघरों में.'

Advertisement

सोशल मीडिया पर उल्टा पड़ा दांव
गुरमीत की यह इमोशनल अपील उनके लिए उल्टी पड़ती नजर आ रही है. जिस पोस्ट के जरिए वह फिल्म के लिए प्यार और समर्थन बटोरना चाहते थे, उस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि गुरमीत को सिर्फ अपनी फिल्म बेचने के लिए ही बिहार और वहां के लोगों की याद आती है. एक यूजर ने तीखा सवाल पूछते हुए लिखा, 'बिहार में इतनी समस्याएं आयीं, इतना क्षेत्रवाद का अपमान होता है बिहार में, इतनी बाढ़ आयीं, उसमें आपकी आवाज नहीं सुनी कहीं पर भी...'. एक यजूर ने लिखा, 'चाचा बिहार बाढ़ में आप किधर थे?'. एक यूजर ने लिखा, 'मेरा उतना ही सपोर्ट रहेगा आपके  फिल्म के लिए जितना आपका बाढ़ के समय बिहार के लोगों को था.'

ईशा मालवीय का डेब्यू 
आशीष पांडा के निर्देशन में बनी फिल्म 'तुम मेरे हो' में रोमांस, टूटे दिल के दर्द और एक्शन का तड़का देखने को मिलेगा. यह फिल्म टीवी फेम ईशा मालवीय के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसके जरिए वह बॉलीवुड में अपना कदम रख रही हैं. वहीं गुरमीत चौधरी के लिए भी यह प्रोजेक्ट प्रतिष्ठा का सवाल है, क्योंकि उन्होंने इसमें एक्टिंग करने के साथ-साथ प्रोड्यूसर के रूप में पैसे भी लगाए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया पर जारी इस विवाद और गुरमीत की भावुक अपील का बॉक्स ऑफिस के नतीजों पर क्या असर पड़ता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »