बड़े पर्दे पर डेब्यू को तैयार गोविंदा का बेटा, सितंबर में रिलीज होगी फिल्म, पत्नी सुनीता आहूजा भी आएंगी नजर

लॉक अप से निकलने के बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने खुलासा किया है कि उनके बेटे यशवर्धन की डेब्यू फिल्म सितंबर महीने में रिलीज होने वाली है. इसमें वो भी नजर आएंगी, जिसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है.

Advertisement
बॉलीवुड में गोविंदा के बेटे की एंट्री (Photo: Instagram @officialsunitaahuja) बॉलीवुड में गोविंदा के बेटे की एंट्री (Photo: Instagram @officialsunitaahuja)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:13 AM IST

एक समय था जब गोविंदा बॉलीवुड पर राज करते थे. अपने समय में उनकी हर एक फिल्म थिएटर में हफ्तों-महीनों तक लगा करती थीं. लेकिन आज उन्हीं सुपरस्टार गोविंदा के सितारे गर्दिश में हैं. कई सालों से वो बड़े पर्दे पर नहीं आए हैं. लेकिन अब उनके बेटे यशवर्धन आहूजा बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं. 

गोविंदा के बेटे यशवर्धन की डेब्यू फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है, जिसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया. इसमें एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा भी काम कर रही हैं, जो 59 साल की उम्र में अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगी. हाल ही में सुनीता ने खुद एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बेटे यश की फिल्म पर खुलकर बात की है. 

Advertisement

गोविंदा का बेटे होगा बॉलीवुड में लॉन्च 

सुनीता आहूजा लॉक अप 2 से बाहर आने के बाद बोलीं- मैं अपने बेटे यश के साथ पिक्चर कर रही हूं, जिसे एकता (कपूर) ने बनाया है. मैं इस माध्यम से ये भी कहना चाहूंगी कि बहुत लोग मेरे बेटे यश को हर्षवर्धन बुलाते हैं जो उसका नाम नहीं है. जबकि हर्षवर्धन आदरणीय अनिल कपूर जी के बेटे का नाम है. मेरे बेटे का नाम यश आहूजा है. 

'सितंबर में उसकी डेब्यू फिल्म रिलीज होने वाली है. मैं एकता कपूर को इतना प्यार करती हूं, उन्होंने मुझे नेटफ्लिक्स दिलाया. उन्हीं की वजह से मैं उस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई. हम दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं. मैं अपने बेटे यश की फिल्म में उसकी मां बनी हूं. ये इंडस्ट्री में पहला बार ऐसा होगा कि रियल लाइफ मां और बेटे एक ही फिल्म से लॉन्च हो रहे हैं.'

Advertisement

सुनीता ने आगे अपने फैंस से कहा कि वो उनके बेटे यश को वैसा ही आशीर्वाद और प्यार दें, जैसा उन्होंने उनके पति गोविंदा को दिया है. साथ में उन्हें भी प्यार दें क्योंकि वो फिल्मों में पहली बार काम करने वाली हैं. गोविंदा की पत्नी ने ये भी कहा कि सब भगवान से प्रार्थना करें कि उन्हें और उनके बेटे को काफी काम मिले, वो खूब शौहरत कमाएं और सबको एंटरटेन करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »