शन‍ि की चाल कैसे करती है काम? मनोज बाजपेयी ने समझाया पूरा गण‍ित

मनोज बाजपेयी की जिंदगी में एक समय ऐसा आया था, जब पहचान मिलने के बावजूद उनपर काम नहीं था. ये साढ़े साती वाला वक्त था, जिसमें एक्टर को शनि महाराज के प्रकोप का सामना करना पड़ा. अब उन्होंने शनि की चाल पर कुछ बातें साझा की हैं.

Advertisement
शनि महाराज पर बोले मनोज बाजपेयी (Photo: Instagram @bajpayee.manoj) शनि महाराज पर बोले मनोज बाजपेयी (Photo: Instagram @bajpayee.manoj)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:20 PM IST

मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड और सफल कलाकारों में से एक हैं, जिनके नाम कई कीर्तिमान हैं. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और रोल्स के जरिए ऑडियंस के दिलों में खास जगह बनाई है. मनोज जल्द गवर्नर नाम की फिल्म में भी नजर आएंगे, जिसमें वो एक अर्थशास्त्री और आरबीआई के गवर्नर बने हैं. 

ये एक पॉलिटिकल-ड्रामा फिल्म है, जिसमें काफी सारा थ्रिल शामिल है. इसे द केरल स्टोरी बनाने वाले विपुल अमृतलाल शाह ने बनाया है. एक्टर इस समय अपनी फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं. अगले हफ्ते यानी 12 जून को फिल्म रिलीज होनी है. हाल ही में मनोज बाजपेयी, रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में आए जहां उन्होंने अपने करियर से जुड़ी बातें साझा कीं. 

Advertisement

जब मनोज बाजपेयी ने देखा शनि का प्रकोप

मनोज बाजपेयी ने अपने उस दौर को याद किया, जब सत्या जैसी कल्ट फिल्म करने के बावजूद उन्हें घर बैठना पड़ा. उनपर साढ़े साती का प्रभाव पड़ा था, जिसकी वजह से उनके पास काम की कमी थी. साढ़े साती, दरअसल शनि ग्रह का साढ़े सात साल तक चलने वाला एक विशेष गोचर होता है. इस दौरान शनि आपका टेस्ट लेता है. इस वजह से मनोज बाजपेयी को काफी स्ट्रगल करना पड़ा था. हालांकि जब उन्होंने इस टेस्ट को पास किया, तो उन्हें करियर में काफी सफलता मिली. 

अब मनोज ने शनि महाराज की चाल का पूरा गणित समझाया है. उन्होंने कहा- शनि आपकी जिंदगी में परेशानी लेकर जरूर आते हैं. मगर उसके साथ-साथ स्पिरिचुअल समझदारी भी देते हैं. वो आपको सबसे ज्यादा स्ट्रगल कराते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सक्सेस भी देते हैं. आपको सबकुछ आसानी से नहीं मिलता है, बहुत कुछ खुद को रगड़ने के बाद भी मिलता है.

Advertisement

'शनि आपसे डिमांड करते हैं कि आप मेहनत करें, हर छोटी जीत और पहचान पाने के लिए. हर प्यारी चीज पाने के लिए आपको शनि महाराज मेहनत कराते हैं. चाहे वो मां-बाप से हो, पार्टनर से हो. आपको खुद की तरफ से काफी कुछ देना पड़ता है. लेकिन जब आपको मिलना शुरू होता है, तब आपको एहसास होता है कि जो हमारे साथ हुआ था वो अच्छा हुआ.'

बात करें मनोज बाजपेयी की, तो आज उनकी झोली में एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट हैं. फैमिली मैन सीरीज ने उन्हें काफी पहचान और प्यार दिलाया है. इसके अलावा वो चार बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »