'धुरंधर' सिंगर ने फैंस को ठगा! कॉन्सर्ट में किया लिंप सिंक, खुद पर पानी डालकर झूमी, पीछे पड़े ट्रोल्स

धुरंधर फ्रेंचाइजी में गाने गाकर लाइमलाइट में आईं सिंगर जैस्मिन सैंडलस अपने करियर के पीक पर हैं. हाल ही में उन्होंने अहमदाबाद में शो किया था. लेकिन वो ट्रोल हो रही हैं. जानें क्यों?

Advertisement
जैस्मिन से फैंस नाराज (Photo: Instagram @jasmine sandlas) जैस्मिन से फैंस नाराज (Photo: Instagram @jasmine sandlas)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

फिल्म 'धुरंधर' में शरारत, आरी आरी, जाईये सजना, मैं और तू जैसे गाने गाकर पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने गर्दा उड़ाया. हाल ही मैं जैस्मिन ने अहमदाबाद में कॉन्सर्ट किया. उनके इस शो के वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं. जैस्मिन ने यहां फुल फॉर्म में डांस किया. वो खुद पर पानी डालकर झूमती दिखीं. लेकिन कॉन्सर्ट में लिंप सिंक करने पर वो ट्रोल हो रही हैं. 

Advertisement

जैस्मिन के कॉन्सर्ट पर विवाद
इंटरनेट पर जैस्मिन के कई वीडियो वायरल हैं जिनमें वो ऑडियंस के सामने अपने हिट गानों पर लिप सिंक कर रही हैं. पहले से उनके प्री-रिकॉर्डेड ट्रैक चल रहे हैं. गाने से ज्यादा जैस्मिन का ध्यान डांस करने, अपने किलर मूव्स को दिखाने में है. वो बीच-बीच में कभी कभार माइक लेकर गा रही हैं. एक वीडियो में वो स्टेज पर खुद पर ठंडा पानी डालती हैं. फिर गाते हुए झूमने लगती हैं. जैस्मिन का ये कॉन्सर्ट देखने आए लोगों ने जब देखा कि सिंगर खुद न गाकर लिप सिंक कर रही हैं, उनका दिल टूटा. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है ये उनके इमोशंस के साथ खिलवाड़ है.

यूजर ने कहा कि जैस्मिन पहले से रिकॉर्डेड गानों की 1-2 लाइन गा रही थीं. उन्हें सुनने आए लोगों को ठगा सा महसूस हो रहा है. कुछ ने जैस्मिन की सिंगिंग की क्षमता पर भी सवाल उठाए. लोगों का कहना है उन्होंने इससे बेहतर लाइव परफॉर्मेंस की उम्मीद की थी. किसी ने लिखा- इतना भी फेक गाने का नाटक नहीं करना था. जैस्मिन के कॉन्सर्ट में कुछ भी ओरिजिनल नहीं था. यूजर ने कहा- रिकॉर्ड किए गाने ही सुनने थे तो हम घर पर ही इन्हें सुन लेते. शख्स ने कहा- पैसे वापस करो.

Advertisement

यूजर ने जैस्मिन को ट्रोल करते हुए कहा- सिंगर ने एक भी गाना खुद से नहीं गाया. सब लिप सिंक था. ये कैसा लाइप कॉन्सर्ट हुआ? सिंगर को ट्रोल करते हुए शख्स ने कहा कि जैस्मिन फेम को संभाल नहीं पा रही हैं. खुद पर पानी डालकर नाच रही हैं. वाइल्ड चीजें कर रही हैं. उनका कॉन्सर्ट भोजपुरी शो लग रहा है. लोगों का ये भी कहना है कि जैस्मिन नशे में धुत्त हैं, तभी ऐसी हरकतें कर रही हैं. 

जैस्मिन की बात करें तो उन्हें गुलाबी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है. वो पंजाब के जालंधर से हैं. लेकिन पली बढ़ी कैलिफोर्निया में हैं. सलमान खान की फिल्म किक के सॉन्ग 'यार ना मिले' से उन्हें फेम मिला था. आज धुरंधर की वजह से वो अपने करियर के पीक पर हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement