कौन है 'धुरंधर 2' में नवाब शफीक बना एक्टर? पाकिस्तान से निकला कनेक्शन

हाल ही में रिलीज हुई 'धुरंधर द रिवेंज' में एक्टर मशहूर अमरोही ने नवाब शफीक का किरदार निभाया है. यह किरदार पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ से इन्सपायर्ड है. एक्टर ने आदित्य धर को लेकर बात की है.

Advertisement
कौन है एक्टर मशहूर अमरोही? (Photo:ITG) कौन है एक्टर मशहूर अमरोही? (Photo:ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का पार्ट 2 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पिछली फिल्म की तरह ही, इस फिल्म की कास्टिंग को भी ऑडियंस से काफी तारीफ मिल रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और मूवी के किरदारों को लेकर हर जगह बात हो रही है. 

फिल्म धुरंधर में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से प्रेरित एक किरदार है, जिसका नाम नवाब शफीक है, और इस किरदार को एक्टर मशहूर अमरोही निभा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि न सिर्फ फिल्म में बल्कि असल जिंदगी में भी उनका कनेक्शन पाकिस्तान से हैं.

Advertisement

मशहूर अमरोही का पाकिस्तान से कनेक्शन
फिल्मों का शौक रखने वाले लोग महान फिल्मकार सय्यैद आमिर हैदर कमाल नकवी उर्फ कमाल अमरोही को जरूर जानते होंगे. इंडियन सिनेमा में कमाल अमरोही एक बड़ा नाम रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में 'महल', 'पाकीजा' और 'रजिया सुल्तान' जैसी बेमिसाल फिल्में बनाई. 

पाकिस्तान के मशहूर राइटर जौन एलिया और रईस अमरोहवी कमाल नकवी के कजिन हैं. वहीं धुरंधर में पाक पीएम नवाज शफीक का किरदार निभाने वाले एक्टर मशहूर अमरोही,  कमाल अमरोही के पोते है.  ऐसे में जौन एलिया और रईस अमरोहवी, रिश्ते में एक्टर मशहूर अमरोही के 'दादा' (Grand-uncles) लगेंगे.  कहा जा सकता हैं कि डायरेक्टर आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' यहां भी देखी गई है, यानी जिसका कनेक्शन सीधे पाकिस्तान से हो, उसे ही धुरंधर में पाक पीएम का रोल दे दिया.

कौन हैं एक्टर मशहूर?
एक्टर मशहूर ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से नहीं बल्कि फिल्म मेकिंग की बारीकियां सीखने से की. उन्होंने फेमस डायरेक्टर डेविड धवन को फिल्म मुझसे शादी करोगी (2004) जैसी हिट फिल्म में असिस्ट किया था. 

Advertisement

इसके करीब 4 साल बाद 2008 में फिल्म हम से है जहां से बॉलीवुड में एक साथ अलग-अलग रोल में कदम रखा. वे इस फिल्म के एक्टर, डायरेक्टर और राइटर थे. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं हो सकी. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में इमरान हाशमी के साथ फिल्म क्रूक (Crook), यश राज फिल्म्स की वॉर (War) और वेब सीरीज फ्रीडम एट मिडनाइट (Freedom at Midnight) में एक्टिंग से इंप्रेस किया.

मशहूर अमरोही ने क्या बताया?
हाल ही में CNN-न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में मशहूर अमरोही ने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया है. उन्होंने कहा, 'आदित्य ने मुझे कहा कि हम सभी इंडिया में हुए आतंकी हमलों से बहुत परेशान हैं और हम सभी जानते हैं कि इन अपराधों के पीछे कौन लोग हैं, लेकिन ऐसा भी एक पहलू है जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते.'

एक्टर ने आगे कहा, 'सिर्फ दो मिनट के अंदर आदित्य ने मुझे बता दिया कि हमारे पड़ोसी मुल्क में होने वाली घटना कैसे की जाती है, उसके पीछे क्या कारण होते है और उन घटनाओं का क्या मकसद होता है. तो इस फिल्म की कहानी मुख्य रूप से इसे ही दिखाने के बारे में है. यह हमारी जवाबी कार्रवाई, हमारी वापसी और बदले की भावना को दिखाती है.'

Advertisement

मेजर इकबाल के लिए बुलाया था
इंटरव्यू में मशहूर ने बड़ा खुलासा भी किया. एक्टर ने बताया कि धुरंधर 2 में मेजर इकबाल के लिए रोल के लिए मुझे बुलाया गया था. उन्होंने कहा, 'मुझे मेजर इकबाल के ऑडिशन के लिए बुलाया गया, मैंने जो डायलॉग पढ़े थे, वे सभी मेजर इकबाल के थे. मैंने तो नवाब शफीक के लिए रोल के लिए ऑडिशन भी नहीं दिया था. लेकिन फिल्म में मुझे ये रोल दे दिया गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement