इस साल पितृपक्ष 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक रहेगा. ज्योतिष गणना के अनुसार इस दौरान चार ग्रह वक्री अवस्था में रहेंगे. शनि, राहु और केतु पहले से वक्री हैं, जबकि 3 अक्टूबर को शुक्र भी उल्टी चाल चलेंगे. एक साथ चार ग्रहों का वक्री होना खास संयोग माना जा रहा है. ज्योतिषविदों के अनुसार इसका असर सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों पर देखने को मिल सकता है.