'दाऊद इब्राहिम को जमील जमाली ने दिया जहर','धुरंधर' के बाद डर में जी रहे PAK नेता, जान का है खतरा!

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2  ने पाकिस्तानी नेता नबील गबोल को बेनकाब कर दिया है. फिल्म में दिखाए गए दाऊद इब्राहिम संग उनके कनेक्शन ने नबील गबोल की नींदें उड़ा दी हैं. वो अब अपनी सफाई देते फिर रहे हैं.

Advertisement
 नबील गबोल ने दी सफाई (Photo: Screengrab) नबील गबोल ने दी सफाई (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 का हर किरदार चर्चा में बना हुआ है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. लेकिन जमील जमाली के रोल में राकेश बेदी को काफी सराहना मिली रही है. उनकी दमदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है. लेकिन राकेश बेदी के जमील जमाली किरदार ने पाकिस्तानी पॉलिटिशियन नबील गबोल के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं. 

Advertisement

क्यों डर रहे नबील गबोल?

धुरंधर 2 जब से रिलीज हुई है, तभी से नबील गबोल की सिट्टी पिट्टी गुल हो चुकी है. वो घबराए-घबराए नजर आ रहे हैं, क्योंकि जमील जमाली का किरदार नबील गबोल से ही इंस्पायर बताया जा रहा है. धुरंधर में जमील जमाली के किरदार को भारतीय जासूस के रूप में दिखाया गया है. 

धुरंधर में ये भी दिखाया गया है कि जमील जमाली पाकिस्तान में रह रहे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को स्लो पॉइजन देता है, जिसकी वजह से दाऊद इब्राहिम डेथ बेड पर पहुंच गया है. जमील जमाली के किरदार ने नबील गबोल के चेहरे से नकाब उतार दिया है, जिसके बाद वो डर में जी रहे हैं और कई इंटरव्यूज में अपनी सफाई दे रहे हैं. 

दाऊद इब्राहिम के बारे में क्या बोले नबील गबोल?

अब एक नए इंटरव्यू में नबील गबोल से पूछा गया- मुंबई से एक पड़ोसी आपके कराची में रहते हैं. उन्हें शायद बड़े साहब कहते हैं. आप उन्हें मिले हैं क्या कभी? इसपर नबील गबोल ने कहा-  मैं कभी उनसे (दाऊद इब्राहिम) से नहीं मिला हूं. ना मुझे पता है कि वो कराची में रहते हैं. 

Advertisement

नबील गबोल ने ये भी कहा कि फिल्म में जो दावा किया गया है कि दाऊद इब्राहिम उनके घर से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर रहता है, उसमें भी कोई सच्चाई नहीं है. 

नबील गबोल ने कहा- धुरंधर फिल्म में दिखाया है कि दाऊद इब्राहिम का घर क्लिफ्टन में है. उनका व्हाइट हाउस, फार्महाउस भी दिखाया गया है. मैं यहां क्लिफ्टन में रहता हूं, लेकिन मैंने कभी यहां दाऊद इब्राहिम का घर नहीं देखा और ना कभी उनसे मिला. दाऊद इब्राहिम को दिखाया है कि वो बिल्कुल डेथ बेड पर है. मरने वाला है, क्योंकि उसको जमील जमाली ने इंजेक्शन लगाए हैं. मुझे ये भी नहीं पता कि वो हैं या नहीं हैं. 

धुरंधर 3 बनाएंगे नबील गबोल?

इससे पहले नबील गबोल ने वीडियो शेयर करके ये ऐलान किया था कि वो धुरंधर 3 बनाकर अपना जवाब देंगे. वहीं, धुरंधर की रिलीज के बाद से नबील गबोल को सोशल मीडिया पर तगड़ी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी है और फिल्म में दाऊद इब्राहिम को डेथ बेड तक पहुंचाने के खुलासे के बाद वो घबराए-घबराए नजर आ रहे हैं. नबील गबोल को देखकर इतना तो साफ है कि आदित्य धर की फिल्म ने उनकी नींद उड़ा दी है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »