धुरंधर 2 पर सख्त BMC, बिना इजाजत शूट-नियम तोड़ने पर कार्रवाई, ब्लैकलिस्ट होगा आदित्य धर का स्टूडियो?

फिल्म धुरंधर 2 पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.19 मार्च को रिलीज होने से पहले ये मूवी विवादों में फंस गई है. इसकी शूटिंग के दौरान बार-बार तोड़े गए रूल्स ने बीएमसी को नाराज कर दिया है. आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी B62 Studios को ब्लैकलिस्ट किए जाने की मांग हो रही है.

Advertisement
'धुरंधर 2' को लेकर नया पचड़ा (Photo: Screengrab) 'धुरंधर 2' को लेकर नया पचड़ा (Photo: Screengrab)

दीपेश त्रिपाठी

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST

19 मार्च को रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 रिलीज होने वाली है. लेकिन थियेटर्स में आने से पहले फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बीएमसी और धुरंधर के मेकर्स के बीच मसला पैदा हो गया है. ये सारा विवाद इसकी शूटिंग से जुड़ा है. बीएमसी के अनुसार, धुरंधर 2 की शूटिंग के समय कई बार नियमों को तोड़ा गया है.

Advertisement

धुरंधर 2 को लेकर नया विवाद

प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ की गई शिकायतों में कई आरोप लगाए गए हैं. इनमें सेट पर खाना बनाने के लिए गैस का इस्तेमाल करना. जहां अनुमति नहीं थी, वहां फिल्म की शूटिंग करना. इसलिए BMC के A-वार्ड कार्यालय ने डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर को लेटर लिखकर फिल्म निर्देशक Aditya Dhar की प्रोडक्शन कंपनी B62 Studios को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है. उनका आरोप है कि धुरंधर 2 की शूटिंग के दौरान बार-बार सुरक्षा और नियमों का उल्लंघन किया गया. 

जानकारी के मुताबिक, शूटिंग के दौरान हाई-सिक्योरिटी जोन में जलती हुई मशालों (मशाल) का इस्तेमाल किया गया. इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए मुंबई पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. उन्होंने मौके से उपकरण जब्त किए. इसके अलावा, क्रू मेंबर्स ने कथित तौर पर बिना अनुमति शूटिंग लोकेशन बदली और एक इमारत की छत का इस्तेमाल किया, जिसके लिए नगर निगम से जरूरी परमिशन नहीं ली गई थी. इतना ही नहीं, सेट पर दो जेनरेटर वैन भी चलाई जा रही थीं, जिनके लिए स्थानीय प्रशासन से वैध मंजूरी नहीं थी.

Advertisement

बीएमसी ने इस मामले में डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (DMC) को औपचारिक पत्र भेजकर स्टूडियो पर राज्य के सिंगल-विंडो फिल्मिंग पोर्टल के जरिए शूटिंग करने पर स्थायी रोक लगाने का प्रस्ताव दिया है. कार्रवाई के तहत नगर निगम पहले ही प्रोडक्शन का ₹25,000 का सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त कर चुका है और अतिरिक्त ₹1 लाख का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया है. हालांकि, फिलहाल स्टूडियो को आधिकारिक तौर पर ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया है. लेकिन प्रस्ताव को आगे की कार्रवाई के लिए मंजूरी मिल चुकी है.

धुरंधर 2 ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्म को लेकर लोगों में बज बना हुआ है. पहले पार्ट के बाद की कहानी सेकंड पार्ट में दिखेगी. पिछले दिनों मूवी का टीजर रिलीज हुआ था. लेकिन इसे देखकर लोगों को निराशा हाथ लगी थी. क्योंकि इसमें पोस्ट क्रेडिट के सीन्स दिखाए गए थे. मेकर्स का दावा है सेकंड पार्ट और भी ज्यादा धमाकेदार और खतरनाक होगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »