प्रेग्नेंट हैं दीपिका, बेबी बंप छिपाकर शाहरुख खान संग कर रहीं किंग की शूटिंग, वायरल हुआ Video

शाहरुख खान की नई फिल्म किंग के सेट से नई फोटो-वीडियो वायरल हुई हैं. इसमें दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी में भी नॉन-स्टॉप शूटिंग करती नजर आ रही हैं. वहीं शाहरुख उनका हाथ थामे उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं.

Advertisement
सेट पर बेबी बंप थामे दिखीं दीपिका (Credit: Instagram/DeepikaPadukone) सेट पर बेबी बंप थामे दिखीं दीपिका (Credit: Instagram/DeepikaPadukone)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी हैं. वो अपनी हीरोइन दीपिका पादुकोण के साथ साउथ अफ्रीका के शहर केप टाउन में हैं. बीते दिनों किंग के सेट से शाहरुख-दीपिका की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. अब सेट से नई फोटोज सामने आई हैं, जिसमें दोनों एक्टर्स के लुक के साथ-साथ दीपिका का बेबी बंप भी नजर आया है. 

Advertisement

फिर वायरल हुए शाहरुख-दीपिका के फोटोज

दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं. ऐसे में वो आराम के बदले अपनी बची हुई फिल्मों की शूटिंग निपटा रही हैं. केप टाउन वी एंड ए वॉटरफॉल के पास किंग की शूटिंग चल रही थी. वहां एक यूजर ने दीपिका और उनकी टीम का वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. वीडियो में एक्ट्रेस का बेबी बंप भी नजर आया, जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था. दीपिका ने ओवरसाइज शर्ट के साथ चेक का कॉम्बिनेशन कैरी किया हुआ था. 

दीपिका के अलावा शाहरुख के भी लुक वायरल किए जा रहे हैं. एक वीडियो में वो अपनी मैनेजर पूजा और बॉडीगार्ड के साथ चलते नजर आ रहे हैं. वीडियो बनाने वाले ने किंग खान को उनके स्टाइलिश लुक में कैप्चर करना चाहा, मगर बॉडीगार्ड ने तभी उनका प्लान खराब कर दिया. आगे शाहरुख-दीपिका किसी दुकान के अंदर भी स्पॉट हुए. इस दौरान एक्टर ब्लैक आउटफिट, तो दीपिका रेड ओवरसाइज टॉप में नजर आईं. 

Advertisement

डायरेक्टर को फैंस से करनी पड़ी रिक्वेस्ट

पिछले कुछ वक्त से किंग के सेट से काफी फोटो-वीडियो वायरल हो गए हैं. ऐसे में अब फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को एक पोस्ट शेयर करके शाहरुख के फैंस से रिक्वेस्ट करनी पड़ी है कि कोई भी ऐसी फोटोज पोस्ट ना करें. वो सरप्राइज को फिल्म के लिए बरकरार रखें. हालांकि क्या सुपरस्टार के फैंस डायरेक्टर की इस रिक्वेस्ट को मानेंगे, ये देखने वाली बात होगी. 

शाहरुख की फिल्म किंग इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी. इसमें सुहाना खान, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अभिषेक बच्चन, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और राघव जुयाल जैसे एक्टर्स शामिल हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement