कॉमेडियन मल्लिका दुआ की मां का कोरोना से निधन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

कुछ समय पहले ही मल्लिका दुआ, उनके पिता विनोद दुआ और मां पद्मावती दुआ को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. ऐसे में मई के महीने में विनोद दुआ और पद्मावती को हालत ज्यादा खराब होने पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. 7 जून को विनोद दुआ अस्पताल से घर वापस आए थे. पत्नी के जाने की खबर विनोद ने फेसबुक पर देते हुए लिखा, 'चिन्ना अब नहीं रहीं.'

Advertisement
पद्मावती दुआ, विनोद दुआ, मल्लिका दुआ पद्मावती दुआ, विनोद दुआ, मल्लिका दुआ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2021,
  • अपडेटेड 4:31 PM IST

कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने कोरोना वायरस की वजह से अपनी मां पद्मावती दुआ को खो दिया है. शुक्रवार रात पद्मावती दुआ ने अपनी आखिरी सांस ली. पद्मावती दुआ को चिन्ना दुआ के नाम से जाना जाता था. वह पेशे से एक रेडियोलाजिस्ट थीं और पत्रकार विनोद दुआ की पत्नी थीं. कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद पद्मावती दुआ को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. 

Advertisement

मल्लिका दुआ की मां का हुआ निधन

कुछ समय पहले ही मल्लिका दुआ, उनके पिता विनोद दुआ और मां पद्मावती दुआ को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. ऐसे में मई के महीने में विनोद दुआ और पद्मावती को हालत ज्यादा खराब होने पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. 7 जून को विनोद दुआ अस्पताल से घर वापस आए थे. पत्नी के जाने की खबर विनोद ने फेसबुक पर देते हुए लिखा, 'चिन्ना अब नहीं रहीं.'

कॉमेडियन ने शेयर किया इमोशनल नोट

मां के जाने की खबर मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पर दी है. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'वह हमें बीती रात छोड़कर चली गईं. मेरा पूरा दिल. मेरी पूरी जिंदगी. इकलौता भगवान जिसे मैं जानती थी. मेरी अम्मा मुझे माफ कर दो. मैं आपको बचा नहीं सकी. मेरी मां आपने बहुत मुश्किल लड़ाई लड़ी. मेरी प्यारी. मेरा दिल. आप मेरी पूरी जिंदगी हो.'

Advertisement

शादी में अकेलापन महसूस करती थीं किम कर्दाशियां, बताई तलाक लेने की वजह

मल्लिका ने आगे कहा, 'यह मेरे कुछ खोने और दुख के बारे में नहीं है. यह एक जिंदगी के समय से पहले खत्म होने के बारे में है. मुझे पता था मैं उनके लायक नहीं हूं. लेकिन उन्हें जीने का हक था. मुझे नहीं पता कि मैं कभी दोबारा भगवान से दुआ मांग पाऊंगी.'

बता दें कई पद्मावती दुआ सोशल मीडिया पर काफी फेमस थीं. उनके साड़ी कलेक्शन से लेकर उनकी कुकिंग और सिंगिंग के लिए उन्हें जाना जाता था और पसंद किया जाता था. मल्लिका दुआ के फैंस सहित इंडस्ट्री के एक्टर्स और कॉमेडियन ने इस खबर पर शोक जताया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »