'कॉकटेल 2' की गिर रही कमाई, क्या शाहिद के खाते में आएगी एक और फ्लॉप?

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हो रही है. पहले वीकेंड और मंडे टेस्ट में मजबूत पकड़ दिखाने के बाद हफ्ते के बीच में फिल्म की रफ्तार स्लो पड़ गई है. जबकि गुरुवार शाम से अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' थिएटर्स में स्क्रीन्स कब्जाने के लिए तैयार है.

Advertisement
'कॉकटेल 2' पड़ी स्लो, अक्षय की फिल्म से भी खतरा (Photo: x/@INOXMovies) 'कॉकटेल 2' पड़ी स्लो, अक्षय की फिल्म से भी खतरा (Photo: x/@INOXMovies)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 बीते शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. 2012 में आई आइकॉनिक फिल्म कॉकटेल का यह सीक्वल, बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर ओपनिंग लेकर आया. लेकिन सोमवार से इस फिल्म की कहानी का ट्रेंड एक अलग ही कहानी कह रहा है.

आंकड़ों के मामले में तो फिल्म की कमाई भरोसेमंद तरीके से आगे बढ़ रही है, लेकिन यह फिल्म उन उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं नजर आ रही, जो जनता को इस फिल्म से थी. ऊपर से अब कॉकटेल 2 के सामने नया चैलेंज भी आने वाला है.

Advertisement

हफ्ते के बीच में स्लो पड़ी कॉकटेल 2

वीकेंड में दमदार कमाई करने के बाद कॉकटेल 2 मंडे टेस्ट में भी सॉलिड कलेक्शन के साथ टिकी नजर आई थी. ओपनिंग कलेक्शन के मुकाबले, 50% की नॉर्मल गिरावट के साथ फिल्म ने मंडे को 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. लेकिन समस्या मंगलवार से शुरू हुई.

'ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे' ऑफर में ज्यादातर फिल्मों की कमाई सोमवार से ज्यादा हो जाती है, लेकिन कॉकटेल 2 का कलेक्शन मंडे के बराबर ही बना रहा. मंगलवार के ऑफर का सारा फायदा इम्तियाज अली की भारत-पाक बंटवारे पर बनी लव स्टोरी मैं वापस आऊंगा ने ही उठाया.

अब सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि बुधवार को कॉकटेल 2 का कलेक्शन और थोड़ा गिर गया है. बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. 6 दिन में फिल्म का टोटल कलेक्शन 66 करोड़ रुपये तक ही पहुंचा है. पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 70 करोड़ रुपये तक ही पहुंचती नजर आ रही है, जबकि यह एक महंगी फिल्म है जिसका रिपोर्टेड बजट 150 core रुपये के करीब बताया गया है.

Advertisement

नए वीकेंड में सामने होगा नया चैलेंज

ऊपर से कॉकटेल 2 के सामने असली मुसीबत बनकर अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल आ रही है. गुरुवार शाम को पेड प्रीव्यूज के साथ शुक्रवार को रिलीज हो रही अक्षय की फिल्म, एक मल्टीस्टारर कॉमेडी है. इस तरह की, दिमाग किनारे रखकर देखने वाली फिल्मों को ठीक-ठाक दर्शक मिलते हैं. ऊपर से बहुत दिनों से बॉलीवुड में स्टार्स की भीड़ वाली ब्रेनलेस कॉमेडी फिल्म आई भी नहीं है.

ऐसे में वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है क्योंकि नई फिल्म होने की वजह से इसे स्क्रीन्स भी ज्यादा मिलेंगी और इसका चलना कॉकटेल 2 की मुसीबत बढ़ाएगा, क्योंकि मैं वापस आऊंगा का क्रेज तो उस लेवल पर जा चुका है कि इसकी ऑडियंस को कोई दूसरी फिल्म रोक ही नहीं सकती. ऐसे में देखना है कि कॉकटेल 2 आने वाले वीकेंड में क्या कमाल करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »