पिछले कुछ दिनों से मीडिया गलियारों में यह खबर तेजी से फैल रही थी कि फिल्म 'धुरंधर' में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं युवा एक्ट्रेस सारा अर्जुन 'हीर रांझा' नाम के प्रोजेक्ट में नजर आएंगी. जिसे फिल्ममेकर इम्तियाज अली और उनके भाई साजिद अली तैयार करेंगे. लेकिन अब इस पूरे मामले पर इंडस्ट्री के जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का एक बड़ा बयान सामने आया है.
'धुरंधर' की रिलीज के बाद से सारा अर्जुन काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया कि अब वो इम्तियाज अली की फिल्म 'हीर रांझा' में नजर आ सकती हैं.
मुकेश छाबड़ा ने क्या कहा?
जैसे ही सारा अर्जुन के 'हीर रांझा' साइन करने की खबरें वायरल हुईं, मुकेश छाबड़ा ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. मुकेश छाबड़ा, जिन्होंने सारा को फिल्म 'धुरंधर' के लिए कास्ट किया था, उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि सारा ने फिलहाल कोई भी दूसरी फिल्म साइन नहीं की है. इसी के साथ उनके इस बयान ने उन सभी रिपोर्ट्स पर लगाम लगा दी है जिनमें दावा किया जा रहा था कि सारा और इम्तियाज अली के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर बात पक्की हो चुकी है.
मुकेश छाबड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा, 'सारा अर्जुन ने कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं की है. हम बस D 2 (धुरंधर ) का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है और किसी प्रोजेक्ट के बारे में किसी से मिली भी नहीं हैं. तो प्लीज रिलैक्स करो, दोस्तों. मैं पर्सनली आपको उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में अपडेट करूंगा. बस इंतजार करो बाकी सारी खबरें सिर्फ अफवाहें हैं.'
सारा अर्जुन की अपकमिंग
बता दें कि आज ही यानी 7 मार्च को धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. धुरंधर के जरिए ही सारा अर्जुन ने बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था. पहले पार्ट में उन्हें काफी पसंद किया गया था. वहीं दूसरे पार्ट में सारा अर्जुन का किरदार यालिना जमाल हाथ में बंदूक थामे दिख रही हैं. ट्रेलर देख माना जा रहा है कि माना जा रहा है कि ये कहानी में अहम मोड़ का हिस्सा हो सकता है.
aajtak.in