'युजवेंद्र चहल ने मैसेज किए', इंफ्लुएंसर तान्या चटर्जी का बड़ा दावा, पैप्स को दिखाए सबूत

बोल्ड एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर तान्या चटर्जी ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के मैसेज दिखाकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर चहल के मैसेज और रिएक्शन दिखाए, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है.

Advertisement
एक्ट्रेस तान्या ने युजवेंद्र को लेकर क्या कहा? (Photo: Instagram @yuzi_chahal23/taniya_chatterjee) एक्ट्रेस तान्या ने युजवेंद्र को लेकर क्या कहा? (Photo: Instagram @yuzi_chahal23/taniya_chatterjee)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

अपनी बोल्ड अदाओं के लिए मशहूर एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर तान्या चटर्जी का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. उन्होंने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर बड़ा दावा किया है. पैप्स से बातचीत में तान्या ने बताया कि उनकी फोटोज पर युजवेंद्र के मैसेज आते रहते हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम खोलकर युजवेंद्र के मैसेज भी दिखाए.

चहल को लेकर बड़ा दावा
तान्या पैप्स को पोज दे रही थीं. इस दौरान उन्होंने कहा- किसी और ने भी कहा है कि मैं उन्हें क्यूट लगती हूं. ये सुनकर पैप्स ने उनसे कहा- नाम बताइएं. तान्या ने कहा- उनका नाम है युजी चहल, उन्होंने कई बार मेरी स्टोरी देखकर क्यूट बोला है. पैप्स ने जब सबूत दिखाने को कहा. तान्या ने अपना इंस्टा खोलने में देर नहीं लगाई. उन्होंने इंस्टा स्टोरी DM दिखाया, जिसमें युजवेंद्र ने उनकी पोस्ट पर रिएक्ट किया हुआ है. युजवेंद्र का ये अकाउंट ब्लू टिक है. अब ये उनका रियल अकाउंट है या फेक, इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं. पैप्स को तान्या ने साफ कहा कि वो प्रमोशन के चक्कर में ऐसा दावा नहीं कर रही हैं. 

Advertisement

तान्या ने कहा कि उन्होंने क्रिकेटर के ये मैसेज काफी लेट देखें. इसलिए वो उनके इन मैसेज का जवाब नहीं दे पाईं. तान्या के इस दावे में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं पता, लेकिन फैंस को क्रिकेटर को ट्रोल करने का एक और मौका मिल गया है. यूजर्स कमेंट बॉक्स में युजवेंद्र को लेकर मजे लेते हुए दिखे. किसी ने कहा- तभी इनका तलाक हुआ है. एक शख्स ने लिखा- युजवेंद्र की आशिकी का भंडाफोड़. वहीं कईयों ने तान्या को ट्रोल किया. उनका कहना है एक्ट्रेस ये सब पब्लिसिटी और फेम पाने के लिए कर रही हैं.

तान्या का करियर वैसे खास नहीं है. उनके इंस्टा पर 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वो कई म्यूजिक वीडियोज में दिखी हैं. अपनी बोल्डनेस के लिए फेमस हैं. अक्सर वो फुली कवर्ड कपड़ों में पैप्स के सामने आती हैं. फिर कैमरों के सामने कपड़े उताकर रिवीलिंग लुक में ट्रांसफॉर्म होती हैं. पब्लिक प्लेस में पैप्स के सामने ऐसी फूहड़ता दिखाने के लिए वो ट्रोल होती हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »