राजा शिवाजी ने जीता बॉक्स ऑफिस का किला! पर हिंदी में अब भी दमदार है अक्षय का भूत बंगला

राजा शिवाजी ने मराठी सिनेमा में रिकॉर्ड ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी मजबूत पकड़ बनाए रखी. लेकिन हिंदी में दो हफ्ते पुरानी फिल्म भूत बंगला से कड़ी टक्कर मिल रही है. जहां अक्षय की फिल्म तीसरे हफ्ते में भी टिककर खेल रही है, वहीं रितेश की फिल्म लगातार जोर आजमा रही है.

Advertisement
राजा शिवाजी के आगे हिंदी में चैलेंज बनी भूत बंगला! (Photo: Screengrab) राजा शिवाजी के आगे हिंदी में चैलेंज बनी भूत बंगला! (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

रितेश देशमुख ने मराठी सिनेमा में इतिहास रचने की शुरुआत कर दी है. रितेश के प्रोडक्शन, डायरेक्शन और लीड रोल के साथ आई राजा शिवाजी शुक्रवार को बड़े धमाके के साथ रिलीज हुई. मराठी सिनेमा के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग लेकर आई राजा शिवाजी ने पहली बार इंडस्ट्री को डबल डिजिट कलेक्शन वाला दिन दिखाया. राजा शिवाजी मराठी जनता को तो जमकर थिएटर्स तक खींच रही है. मगर हिंदी वर्जन में राजा शिवाजी, करीब तीन हफ्ते पुरानी बॉलीवुड फिल्म भूत बंगला के बराबर भी कलेक्शन नहीं कर पा रही.

Advertisement

शनिवार को भी राजा शिवाजी ने दिखाया दम
छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी लेकर आई रितेश की फिल्म ने शुक्रवार को तो बड़ा धमाका किया ही था. लेकिन शनिवार को भी इसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी पकड़ बनाए रखी. सैकनिल्क के आंकड़े बताते हैं कि दूसरे दिन राजा शिवाजी ने 10.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. शुक्रवार के 11.35 करोड़ के मुकाबले ये कम जरूर है, मगर पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग करने वाली रीजनल फिल्मों के साथ ऐसा होना आम बात है. क्योंकि एक्साइटमेंट में पहले दिन ऐसी फिल्मों को अप्रत्याशित रूप से भीड़ मिल जाती है, जो आने वाले दिनों में घटती जाती है.

राजा शिवाजी के सैटरडे कलेक्शन में मराठी वर्जन की कमाई, शुक्रवार के 8 करोड़ से घटकर 7.15 करोड़ पर आ गई. हिंदी वर्जन ने पहले दिन 3.35 करोड़ कमाए थे और दूसरे दिन बहुत थोड़ी सी ग्रोथ के साथ 3.40 करोड़ कलेक्शन लेकर आया. राजा शिवाजी का हिंदी वर्जन, मराठी वर्जन जितने दर्शक नहीं बटोर पा रहा. हिंदी वर्जन की कमाई, अक्षय कुमार की भूत बंगला से कम बनी हुई है, जिसका थिएटर्स में तीसरा हफ्ता चल रहा है.

Advertisement

भूत बंगला अभी भी दमदार
प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार का रीयूनियन लेकर आई भूत बंगला तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. पहले दो हफ्तों में ही 140 करोड़ के करीब पहुंच चुकी भूत बंगला ने शुक्रवार को 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. शनिवार को भी वही लेवल मेंटेन करते हुए फिल्म ने 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया है.

कमाल ये है कि शनिवार को भूत बंगला और राजा शिवाजी, दोनों के शोज की गिनती लगभग बराबर ही थी. दोनों फिल्मों के शोज 4200 के आसपास रहे. मगर राजा शिवाजी, तीसरे हफ्ते में चल रही भूत बंगला के मुकाबले ऑलमोस्ट 1 करोड़ कम कलेक्शन लेकर आई. ये बताता है कि जहां अक्षय की फिल्म अभी भी जनता को एंटरटेन कर रही है, वहीं रितेश की फिल्म को हिंदी में बहुत सॉलिड रिस्पॉन्स नहीं मिला है. हालांकि, मराठी सिनेमा में राजा शिवाजी सबसे बड़ी फिल्म बनने की तैयारी में नजर आ रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »