भूत बंगला का तगड़ा मंगल! सोमवार से ज्यादा हुई कमाई, 5 दिन में निकली अक्षय की इन फिल्मों से आगे

भूत बंगला ने सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर फिर अच्छा जंप लिया है. सस्ते टिकट ऑफर का फायदा उठाते हुए फिल्म ने अच्छी कमाई की और 5 दिनों में 80 करोड़ से आगे निकल गई. अक्षय कुमार की ये फिल्म अब एक मजबूत हिट बनने की तरफ बढ़ रही है.

Advertisement
भूत बंगला ने फिर लिया तगड़ा जंप! (Photo: Screengrab) भूत बंगला ने फिर लिया तगड़ा जंप! (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला लगातार थिएटर्स में जमकर भीड़ जुटा रही है. अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी का 16 साल बाद एक साथ आना बॉक्स ऑफिस के लिए खुशखबरी साबित हुआ है. शुक्रवार से ही फैमिली ऑडियंस की मूवी-पार्टी का अड्डा बन चुका ये भूत बंगला, सोमवार को थोड़ा सा ठंडा पड़ता लगा था. लेकिन मंगलवार को ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे ऑफर में टिकट सस्ते हुए, तो भीड़ फिर से बढ़ गई. भूत बंगला ने मंगलवार को सोमवार से ज्यादा कलेक्शन किया है और हाल-फिलहाल में आई अक्षय की कई फिल्मों से आगे निकल गई है.

Advertisement

भूत बंगला का मंगल दिवस!
पहले वीकेंड में ही 65 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करके आ रही भूत बंगला का, मंडे ने तगड़ा टेस्ट लिया. चौथे दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डबल डिजिट से नीचे चला गया और 8 करोड़ से थोड़ी ज्यादा कमाई की. मगर मंगलवार को मिलने वाला ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे ऑफर फिल्म के लिए अच्छा जंप लेकर आया. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुमान कहते हैं कि मंगलवार को भूत बंगला का कलेक्शन 10 करोड़ के बहुत करीब पहुंचा है. ऑफर की वजह से भूत बंगला को हफ्ते के बीच में अच्छा पुश मिला है. अब पांच दिनों में अक्षय की फिल्म ने ऑलमोस्ट 83 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर लिया है.

अक्षय की कई हालिया फिल्मों से आगे निकली भूत बंगला
लॉकडाउन के बाद से अक्षय का बॉक्स ऑफिस स्ट्रगल ऐसा रहा कि उनकी कई फिल्में क्लीन फ्लॉप हुईं. जो फ्लॉप होने से बचीं भी, वो कायदे से हिट कहलाने लायक बिजनेस नहीं कर पाईं. लेकिन भूत बंगला ने मात्र 5 दिनों में ऐसी तगड़ी कमाई की है कि ये लॉकडाउन के बाद आई अक्षय की कई फिल्मों से आगे निकल चुकी है.

Advertisement

खेल खेल में, सरफिरा, बड़े मियां छोटे मियां, मिशन रानीगंज, सेल्फी, राम सेतु, रक्षा बंधन, सम्राट पृथ्वीराज और बच्चन पांडे जैसी फिल्में भूत बंगला से पिछड़ चुकी हैं. अक्षय से जनता लंबे समय से प्रियदर्शन के साथ कॉमेडी फिल्म करने की मांग कर रही थी. इस बार उन्होंने जनता की सुनी और भूत बंगला, पिछले चार सालों में अक्षय की पहली प्रॉपर हिट बनने के लिए तैयार है. पहले हफ्ते में भूत बंगला का टोटल कलेक्शन 95 करोड़ तक जाने वाला है. 100-120 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म, दूसरे हफ्ते में ही हिट साबित हो जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement