भारती सिंह को ड्रग पहुंचाने वाला पकड़ा गया, डिलीवरी बॉय बनकर करता था सप्लाई

मुंबई के बांद्रा कोर्ट जंक्शन से बुधवार देर रात सुनील गवाई नाम के ड्रग सप्लायर को पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान सुनील ने बताया है कि वो डिलीवरी बॉय बन सभी क्लाइंट्स को ड्रग्स सप्लाई किया करता था.

Advertisement
भारती और हर्ष भारती और हर्ष

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 26 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:49 PM IST

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था. उनके घर से गांजा बरामद हुआ था और खुद भारती ने भी पूछताछ के दौरान इस बात को कबूल कर लिया था. अब इस मामले में भारती और हर्ष को तो जमानत मिल गई है, लेकिन एनसीबी की पूछताछ जारी है. बुधवार रात को एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उस ड्रग पैडलर को पकड़ा गया है जो भारती और कुछ दूसरे लोगों को ड्रग्स सप्लाई किया करता था.

Advertisement

भारती को ड्रग्स सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि मुंबई के बांद्रा कोर्ट जंक्शन से बुधवार देर रात सुनील गवाई नाम के ड्रग सप्लायर को पकड़ा गया. उसके पास से 1.250 किलो ड्रग्स भी बरामद हुए हैं. पूछताछ के दौरान सुनील ने बताया है कि वो डिलीवरी बॉय बन सभी क्लाइंट्स को ड्रग्स सप्लाई किया करता था.

कैसे दिया पुलिस को चकमा, फ‍ि‍र पकड़ा गया  

पुलिस की आंखो में धूल झोंकने के लिए वो हर बार फूड डिलीवरी बॉय बन जाता था. लेकिन इस बार एनसीबी ने पूरी तैयारी के साथ जाल बिछाया और इस पैडलर को अपनी गिरफ्त में लिया. सुनील ने ये भी बताया है कि भारती सिंह को भी उसी की तरफ से ड्रग्स सप्लाई किए गए थे. आरोपी पैडलर का नेटवर्क पश्चिमी मुंबई में ज्यादा सक्रिय था. उसके ज्यादातर क्लाइंट्स भी उसी इलाके के थे.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

भारती सिंंह मामले में अब तक क्या हुआ  

एनसीबी ने ड्रग्स मामले में इससे पहले भी कई ऐसी गिरफ्तारियां की हैं. उन्होंने कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. भारती केस की बात करें तो कॉमेडियन को 21 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था. वहीं एनसीबी ने उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी अलगे दिन गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन फिर 23 नवंबर को कोर्ट के जरिए दोनों हर्ष और भारती को जमानत मिल गई. मामले की जांच अभी भी जारी है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »