कैंडल...फूल...लजीज डिशेज, रोमांटिक है Anushka Sharma-Virat Kohli का वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन

अनुष्का ने अपने वेडिंग एनिवर्सरी पर विराट कोहली संग रोमांटिक डिनर नाइट एन्जॉय की. अनुष्का ने अपनी डिनर टेबल की फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैंस संग शेयर की है. फोटो में आप देख सकते हैं कि डिनर टेबल पर लजीज डिशेज के साथ कैंडल्स सजी हैं और  फूलों की खूबसूरत डेकोरेशन भी हुई है.

Advertisement
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST
  • अनुष्का ने शेयर की एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की झलक
  • रोमांटिक है विराट संग अनुष्का की डिनर नाइट

मोस्ट रोमांटिक और लविंग कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बीते दिन अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. इस खास मौके पर कपल ने एक दूसरे संग अनसीन फोटोज शेयर करके प्यार भरा नोट भी लिखा. अब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ शेयर की है. 

विराट संग अनुष्का की रोमांटिक डिनर डेट 
अनुष्का ने अपने वेडिंग एनिवर्सरी पर विराट कोहली संग रोमांटिक डिनर नाइट एन्जॉय की. अनुष्का ने अपनी डिनर टेबल की फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैंस संग शेयर की है. फोटो में आप देख सकते हैं कि डिनर टेबल पर लजीज डिशेज के साथ कैंडल्स सजी हैं और  फूलों की खूबसूरत डेकोरेशन भी हुई है.

Advertisement

डाइनिंग टेबल को देखकर ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनुष्का और विराट की डिनर डेट कितनी ज्यादा रोमांटिक और यादगार रही है. फैंस के लिए इस तरह की डिनर डेट किसी खूबसूरत सपने से कम नहीं है. 

अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम स्टोरी


Priyanka Chopra ने पूरी की 'सिटाडेल' की शूटिंग, लिखा- इंटेंस टाइम में किया इंटेंस वर्क 

एनिवर्सरी पर अनुष्का का विराट के लिए नोट

वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर बीते दिन अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग अपनी कई सारी क्रेजी फोटोज शेयर की थीं. फोटो के साथ उन्होंने विराट के लिए एक लविंग नोट भी लिखा था. अनुष्का ने आगे लिखा, ''इस दुनिया में अपने जैसा शख्स होना बेहद बहादुरी की बात है. जब मुझे जरूरत थी तब मुझे प्रेरित करने के लिए शुक्रिया. जब तुम्हें सुनने की जरूरत थी तब अपने मन को खुला रखने के लिए शुक्रिया. बराबरी की शादी तभी मुमकिन है जब दोनों सिक्योर हैं और तुम सबसे सिक्योर आदमी हो जिसे मैं जानती हूं.

Advertisement


विराट और अनुष्का को इंडस्ट्री में एक पावर कपल के तौर पर देखा जाता है. दोनों ने 11 दिसबंर को साल 2017 में इटली में इंटीमेट वेडिंग की थी. दोनों की शादी में सिर्फ परिवारवाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था.


ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »