9 साल झेला सुसाइडल डिप्रेशन, इंडस्ट्री से गायब हुआ सिंगर, ब्रेक लेकर पछताया, काम मिलना हुआ बंद

कंपोजर और सिंगर आनंद राज आनंद ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं वो 9 साल तक सुसाइडल डिप्रेशन से जूझे और मेडिकेशन पर रहे. अपने उस दौर पर आनंद ने बात की है.

Advertisement
आनंद राज आनंद की डिप्रेशन से जंग (Photo: Instagram @anandraajanandofficial) आनंद राज आनंद की डिप्रेशन से जंग (Photo: Instagram @anandraajanandofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

मशहूर म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और लिरिसिस्ट आनंद राज आनंद एक वक्त इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे. अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने दिए. फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से उन्होंने धांसू कमबैक किया है. लेकिन एक वक्त उनकी लाइफ में ऐसा आया जब वो इंडस्ट्री से गायब हो गए थे. वो दौर उनकी जिंदगी का सबसे खराब था.

Advertisement

आनंद स्पाइन की दिक्कत के कारण ढाई साल तक उठ नहीं पाए थे. स्टूडियो नहीं जा पा रहे थे. अपने टफ टाइम को लेकर उन्होंने किसी से बात नहीं की थी. वो डिप्रेशन में थे. जब वापसी करने की ठानी तो काम मिलना मुश्किल हो गया था. उन्होंने काफी पापड़ बेले थे.

कैसे डिप्रेशन में बीते दिन?
आनंद राज आनंद ने बताया कि वो 9 साल तक सुसाइडल डिप्रेशन में थे. वो 2011 से 2020 तक मैडिकेशन पर थे. सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में सिंगर ने कहा- मैं इसे सुसाइडल डिप्रेशन कहलाना पसंद नहीं करूंगा. क्योंकि कोई आदमी हर पल थोड़ी मरता रहता है. कभी एक बार ऐसा ख्याल आता है. डॉक्टर ने कहा था आपने अगर ये दवाइयां नहीं खाईं तो आपको गलत ख्याल आ सकते हैं. उन्होंने एक झटके की तरह ये बात कही थी. लेकिन मैंने इन हालातों को संभाल लिया था.

Advertisement

आनंद ने बताया कि डिप्रेशन का वो दौर उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों से शेयर नहीं किया था. वो अपनी कमजोरियों को बताने के खिलाफ हैं. हालांकि उन नाजुक पलों ने उनके बच्चों ने उन्हें खूब सपोर्ट किया था. बच्चे यूट्यूब से उनके गाने निकालकर दिखाते थे, बताते थे म्यूजिक वीडियो को कितने मिलियन हो गए हैं. बेटी कहती थी- मेरी दोस्त के पापा आपके बहुत बडे़ फैन हैं. जब हम छोटे थे आप टॉप पर थे. अब हम बड़े हो गए तो आप सोशल मीडिया पर भी नहीं हो.

आनंद ने कहा- बस वो बात मेरे दिल को लग गई. मैंने अपनी औलाद के लिए फौलाद बनने की ठानी. मैंने सोचा कि कमबैक के लिए जान लगा दूंगा. मेरा कमबैक मेरे बच्चों के लिए है. आनंद के मुताबिक, उन्होंने डिप्रशन को लेकर एक गाना भी लिखा है. 

आनंद ने अपने इंडस्ट्री से गायब होने की वजह बताई. उन्होंने बताया कि अचानक से इंडस्ट्री में शिफ्ट आया था. इंडस्ट्री कॉर्पोरेटाइज हो रही थी. मैं फैमिली, बच्चों संग कुछ वक्त बिताने का सोचा. डेढ़ साल तक बच्चों, फैमिली संग घूमा. मैं जानबूझकर गैप लिया था. लेकिन वो गैप लेने का मुझे पछतावा है. उस गैप के दौरान नए लोग आ गए थे. कभी ऐसा भी वक्त आता है आपको बैकसीट लेना पड़ती है. उस टाइम मुझे स्पाइन का इश्यू हुआ. मैं ढाई साल तक दर्द में रहा. फिर कुछ साल डिप्रेशन में रहा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »