अमिताभ बच्चन से एक सवाल- 'जो लिख रहे हैं, खुद समझ आ रहा है?'

अमिताभ बच्चन के लगातार आ रहे रहस्यमयी ट्वीट्स ने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है. क्या ये फिलॉसफी है, प्रमोशन या कोई नया सोशल मीडिया गेम? हमने भी जानने की कोशिश की.

Advertisement
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का धमाका (Photo: ITG) सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का धमाका (Photo: ITG)

आरती गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:30 PM IST

बॉलीवुड के शहंशाह... सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अलग मूड में चल रहे हैं. जो हमारी क्या सभी की समझ से परे जा रहा है. बिग बी अपने सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे पोस्ट कर रहे हैं जो न दिल में आ रहा है न दिमाग में. मैं तो कहूंगी- वो अपने X हैंडल का पूरी तरह से फायदा उठा रहे हैं! इतना तो शायद ट्रोल्स भी नहीं करते होंगे.

Advertisement

अब उनके पोस्ट को देखकर फैंस कभी अपना सिर खुजा रहे हैं तो कभी हंस रहे हैं. पर कुछ परेशान भी हो रहे हैं कि- ये कन्फ्यूजन क्या है भाई! देखने पढ़ने वाले बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि- सर, जो आप लिख रहे हैं… वो आपको खुद समझ आ रहा है?

बिग बी के ‘मिस्ट्री ट्वीट्स’ का सिलसिला

फिल्म इंडस्ट्री के महामहीम के X हैंडल को अगर आप स्क्रोल करते जाएं तो पता चलता है कि सिलसिला तकरीबन 16 मार्च से शुरू हुआ है जो कि अभी तक जारी है. कभी वो लिखते हैं- देखो सुनो, समझो. फिर अगले दिन लिख देते हैं- अरे भईया, जो बोल रहे हो, खुद समझ पा रहे हो?? 

फिर हर बीतते दिन के साथ लिखते हैं- ये महान दृश्य है, चल रहा मनुष्य है. फिर अपनी ही टाइपो को अगले दिन ठीक करते हैं. फिर दूसरे दिन पोस्ट करते हैं- आज कुछ, कल कल कुछ और. और फिर अचानक से अब बताओ, एक, आज का दिन, एक और,...के पोस्ट करते हुए लिख देते हैं- सब बोलते हैं, सब सुनते हैं, पर होता कुछ और है. 
 
अमिताभ बच्चन इतने पर ही नहीं रुकते. उनके पोस्ट का सिलसिला इसके भी एक कदम आगे निकल जाता है. तो वो लिखते हैं- 'एक पुस्तक, ज्ञान का भंडार' या फिर 'सोने और जागने की भी एक कला होती है.'

Advertisement

इतना ही नहीं, हाल ही में उन्होंने लिखा- 'कहा था न!!' और उससे पहले- 'सच में? कैसे?'

नहीं, अब आप हमें बताइये बिग बी जी, ये जो धूम-धड़ाका आपने सोशल मीडिया पर मचाया है, उससे हम क्या समझें. पिताजी की कौन-सी मधुशाला घोलकर आप पी गए है कि बे-सिर पैर के पोस्ट कर रहे हैं. फैंस भी सोच में पड़ गए हैं- ये कोई गहरी फिलॉसफी है, किसी फिल्म के डायलॉग्स हैं या फिर बिग बी का नया सोशल मीडिया गेम? 

अगर फिलॉसफी है तो समझाएगा कौन, अगर फिल्मी डायलॉग्स हैं तो रिफ्रेंस कहां से लिया जाए. और अगर ये आपका नया सोशल मीडिया गेम है तो- बॉस सैल्यूट है आपको. क्या एंगेज किया है, आपने यूजर्स को. हैट्स ऑफ! 

हम ऐसे नहीं कह रहे प्रूफ भी देख लीजिए...

क्या चल रहा है?

अगर इसे बॉलीवुड स्टाइल में समझें, तो लग रहा है जैसे कोई सस्पेंस फिल्म चल रही हो- जहां हीरो (बिग बी) धीरे-धीरे क्लू दे रहा है… और ऑडियंस (फैंस) उस रहस्य को सुलझाने में लगी है.

कभी उनके ट्वीट्स गुरुमंत्र जैसे लगते हैं, तो कभी किसी अनकही कहानी के डायलॉग. 

खाली बैठने से बेचैनी का कनेक्शन?

दिलचस्प बात ये है कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने 83 साल की उम्र में भी खाली बैठने को लेकर अपनी बेचैनी जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि वो बिना काम के नहीं रह सकते. कौन बनेगा करोड़पति शो का आखिरी एपिसोड 2 जनवरी 2026 को आया था. इसके बाद से बिग बी कई बार कम काम होने की बात कह चुके हैं.  

Advertisement

अब ऐसे में उनके ये छोटे-छोटे, सोचने पर मजबूर करने वाले ट्वीट्स शायद उसी बेचैनी का एक नया क्रिएटिव आउटलेट हैं. मतलब- जब शूटिंग नहीं, तो X का प्लेटफॉर्म ही सही. 'शहंशाह' ने यूजर्स की सही 'जंजीर' खींची है.

फैंस के बीच उथल-पुथल

वैसे अमिताभ के इन ट्वीट्स पर फैंस के रिएक्शन भी कमाल के हैं. वो इन ट्वीट्स को लेकर अलग-अलग थ्योरी बना रहे हैं. कोई इसे लाइफ फिलॉसफी बता रहा है, तो कोई कह रहा है- बिग बी बस मस्ती कर रहे हैं.

अब चाहे वजह जो भी हो, एक बात तो साफ है- बिग बी जहां होते हैं, वहां कहानी खुद बन जाती है. उनके ये सोशल मीडिया पोस्ट- एक छोटे-छोटे डायलॉग्स की ऐसी फिल्म बन गए हैं, जिसका क्लाइमैक्स अभी बाकी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement