नेशनल अवॉर्ड लेकर हैदराबाद लौटे सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, फैन्स ने किया ग्रैंड वेलकम

17 अक्टूबर 2023 के दिन दिल्ली में 69वें नेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. उन्हें ये अवॉर्ड लेते देख उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अल्लू अर्जुन के नेशनल अवॉर्ड की बड़ी जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल था और देखते ही देखते जिसने एक सेलिब्रेशन का रूप ले लिया.

Advertisement
अल्लू अर्जुन अल्लू अर्जुन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

साउथ के मेगास्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर के सबसे अच्छे दौर को एन्जॉय कर रहे हैं. एक्टर की सेंसेशनल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाकर खड़ा कर दिया था. घर-घर में सुपरस्टार का 'पुष्पा सिग्नेचर स्टेप' पॉपुलर हुआ था. इस फिल्म के लिए एक्टर को बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड मिला है. देशभर में इन्हें सेलिब्रेट किया जा रहा है. 

Advertisement

फैन्स ने किया ग्रैंड वेलकम
17 अक्टूबर 2023 के दिन दिल्ली में 69वें नेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. उन्हें ये अवॉर्ड लेते देख उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अल्लू अर्जुन के नेशनल अवॉर्ड की बड़ी जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल था और देखते ही देखते जिसने एक सेलिब्रेशन का रूप ले लिया. ऐसे में, नेशनल अवॉर्ड हासिल कर हैदराबाद लौटे पैन इंडिया स्टार की जीत का जश्न प्रशंसकों ने पूरे उत्साह के साथ मनाया. यही नहीं, उन्होंने अपने पसंदीदा सुपरस्टार का ग्रैंड वेलकम ढोल और पटाखों के साथ किया. उनपर जमकर फूल बरसाए. इस तरह से ये मौका एक फेस्टिवल बन गया.

ऐसा कर के अल्लू अर्जुन ने वाकई एक इतिहास रचा हैं, क्योंकि तेलुगु सिनेमा के लंबे इतिहास में उनका नाम बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले के रूप में सामने आया है. अल्लू इकलौते एक्टर हैं, जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री से नेशनल अवॉर्ड जीता है. वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' है. यह सिनेमाघरों में 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है. त्रिविक्रम द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक बड़े पैमाने पर मनोरंजन करने का वादा करती है.

Advertisement

बीते दिन नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड मिला जो उन्होंने फिल्म 'मिमी' के लिए जीता. इसके अलावा आलिया भट्ट को भी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से नवाजा गया. रणबीर कपूर अपनी लेडी लव के साथ दिल्ली पहुंचे थे. नेशनल अवॉर्ड लेते हुए आलिया का वीडियो बनाते दिखे. वहीं, कृति के पेरेंट्स उनके साथ थे. अल्लू अर्जुन की पत्नी उनका साथ देने के लिए दिल्ली आई थीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement