'फिल्में करो, शोज नहीं' गुड्डू भैया बनने से अली फजल को लग रहा था डर, अब फिल्म बनकर आ रहा 'मिर्जापुर'

मिर्जापुर: द मूवी के धमाकेदार टीज़र के बाद गुड्डू भैया यानी अली फजल सुर्खियों में हैं. अली ने खुलासा किया है कि शुरुआत में वो इस सीरीज का हिस्सा बनने से डरे हुए थे. जब भारत में ओटीटी का दौर शुरू हो रहा था, तब कई फिल्ममेकर्स ने उन्हें वेब शो न करने और सिर्फ फिल्मों पर ध्यान देने की सलाह दी थी

Advertisement
जब 'मिर्जापुर' करने से अली फजल को लगा था डर (Photo: Screengrab) जब 'मिर्जापुर' करने से अली फजल को लगा था डर (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:31 PM IST

हाल ही में रिलीज हुए मिर्जापुर: द मूवी के टीज़र को जनता से बहुत तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है. वेब सीरीज से फिल्म की शक्ल में आ रही इस कहानी में फैंस को एक बार फिर से अली फजल का आइकॉनिक किरदार गुड्डू भैया, शो के फर्स्ट सीजन की याद दिला रहा है. 'लिबिर लिबिर' करती जिंदगी से 'फुल इज्जत' पाने के लिए गैंगस्टर बने गुड्डू पंडित का रोल अली फजल ने ऐसा निभाया था कि दर्शक उनका काम देखकर मुंह बाए रह गए.

Advertisement

अली फजल आज भले ही मिर्जापुर के गुड्डू पंडित के तौर पर घर-घर में पहचाने जाते हों, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह इस सीरीज का हिस्सा बनने से डर रहे थे. इस बात का खुलासा खुद अली फजल ने किया है.

अली को मिर्जापुर करने से मना कर रहे थे लोग

अली फजल ने बताया कि हाल ही में उन्हें पता चला कि फुकरे के डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा ने उनका नाम मिर्जापुर के मेकर्स को सुझाया था. अली फजल ने पीटीआई (PTI) से बातचीत में बताया, 'उस समय मैं डरा हुआ था. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि यह नया फॉर्मेट कैसा होगा. भारत में वेब शोज बनने शुरू हो रहे थे. कई फिल्ममेकर्स मुझसे कहते थे कि तुम यह क्या कर रहे हो? फिल्में करो, शो मत करो.' हालांकि, हॉलीवुड में काम करने के अनुभव ने अली को यह फैसला लेने में मदद की.

Advertisement

उन्होंने बताया, 'मैं देख रहा था कि ओटीटी और शोज का नया दौर आने वाला है. मुझे लगा कि एक बड़ी क्रांति होने वाली है. पुनीत कृष्णा ने जिस तरह मिर्जापुर की दुनिया लिखी थी, वह कमाल था. हमने उत्तर भारत की कहानियां सुनी थीं, लेकिन उसे इस अंदाज में पहले कभी नहीं देखा था.' अली ने बताया कि शुरुआत में तो कोई उन्हें गुड्डू पंडित के रोल में इमेजिन भी नहीं कर पा रहा था.

मिर्जापुर: द मूवी में फिर दिव्येंदु से भिड़ेंगे अली फजल

जब अली से पूछा गया कि क्या मिर्जापुर की लोकप्रियता ने दूर-दराज के हिस्सों से निकलने वाली दूसरी ऐसी कहानियों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं? तो उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर का उदाहरण दिया.

अली ने कहा, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर भी कल्ट फिल्म थी. उसके बाद कई लोगों ने उसी तरह के किरदार और कहानियां बनाईं. वहीं मेरी मुलाकात मेरी पत्नी ऋचा चड्ढा से भी हुई थी, लेकिन वह अलग कहानी है. मिर्जापुर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. इसका कैनवस इतना बड़ा था कि लोग इसके किरदारों से जुड़ गए.'

मिर्जापुर के किरदारों से लोग ऐसे जुड़े कि अमेजन प्राइम वीडियो पर तीन सीजन की वेब सीरीज बनकर आ चुकी यह कहानी, अब फिल्म बनकर आ रही है. मिर्जापुर: द मूवी में अली के साथ एक बार फिर दिव्येंदु शर्मा की टक्कर देखने को मिलेगी, जिनका किरदार वेब सीरीज में एक सीजन पहले खत्म कर दिया गया था. फैंस बहुत बेसब्री से इन दो भौकाली किरदारों को अब बड़े पर्दे पर टकराते देखने का इंतजार कर रहे हैं. देखना है कि 4 सितंबर को रिलीज होने जा रही मिर्जापुर: द मूवी थिएटर्स में क्या कमाल करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »