scorecardresearch
 
Advertisement

जेडीयू में बढ़ा तनाव, MLC चुनाव में जीत के बाद नीरज कुमार ने ललन सिंह पर साधा निशाना

जेडीयू में बढ़ा तनाव, MLC चुनाव में जीत के बाद नीरज कुमार ने ललन सिंह पर साधा निशाना

बिहार में विधान परिषद की पटना स्नातक सीट के नतीजे सामने आने के बाद जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीयू के भीतर सियासी घमासान तेज हो गया है. इस चुनाव में नीरज कुमार ने शानदार जीत हासिल की है, लेकिन जीत के बाद उनके तेवरों ने पार्टी के अंदर की गुटबाजी को उजागर कर दिया है. चुनाव जीतने के बाद नीरज कुमार ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे.

Advertisement
Advertisement