वेलकम टू द जंगल से गायब 'उदय-मजनू', वेलकम 4 में होगी वापसी? अक्षय कुमार ने दिया हिंट

वेलकम फ्रेंचायजी की तीसरी फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर गायब रहे. ऐसे में उन्हें फैंस ने बड़ा मिस किया. अब अक्षय कुमार ने दोनों एक्टर्स की गैर मौजूदगी पर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने उदय-मजनू को इस फिल्म से जोड़े रखा.

Advertisement
वेलकम 3 में क्यों गायब उदय-मजनू? (Photo: Movie Stills) वेलकम 3 में क्यों गायब उदय-मजनू? (Photo: Movie Stills)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

डायरेक्टर अनीस बज्मी साल 2007 में अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर के साथ मिलकर वेलकम फिल्म लाए थे. ये एक कल्ट क्लासिक फैमिली कॉमेडी फिल्म थी, जिसे आज भी पसंद किया जाता है. आगे चलकर ये एक फ्रेंचायजी में बदली, जिसकी तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई है. 

वेलकम फ्रेंचायजी की जान उसके चार एक्टर्स रहे- नाना पाटेकर, अनिल कपूर, अक्षय कुमार और परेश रावल. पहली फिल्म में सबके एक साथ होने के बाद, जब साल 2015 में वेलकम बैक फिल्म आई तो इसमें अक्षय गायब थे. तब फैंस ने उन्हें काफी मिस किया था. लेकिन अब अक्षय वेलकम फ्रेंचायजी में वापस आ गए तो नाना पाटेकर और अनिल कपूर नहीं शामिल हुए. 

Advertisement

वेलकम 4 में दिखेंगे नाना पाटेकर-अनिल कपूर?

हाल ही में अक्षय ने अपनी फिल्म वेलकम टू द जंगल के डायरेक्टर अहमद खान के साथ नाना पाटेकर और अनिल कपूर की गैर मौजूदगी पर बात की. उन्होंने बताया कि दोनों एक्टर्स 'वेलकम' परिवार का हिस्सा हैं और जल्द अगले पार्ट में नजर भी आएंगे. अक्षय ने एक न्यूज एजेंसी से कहा- वेलकम एक फुल फैमिली है, इसमें नाना हैं, मिस्टर अनिल हैं, मैं हूं और बाकी सब हैं. ये एक परिवार की तरह है. अगर वेलकम 4 कभी बनी, तो आप उसमें इन सभी लोगों को देख पाएंगे. 

अहमद खान ने अक्षय की बातें सुनकर बताया कि भले ही नाना पाटेकर और अनिल कपूर फिल्म में कास्ट नहीं हुए, मगर वो अक्सर इस फिल्म की अपडेट फोन पर लेते रहते थे. डायरेक्टर ने कहा- हमारी लगातार बात होती रहती थी. फिल्म की शूटिंग के दौरान भी हम फोन पर बात करते थे. अभी कुछ समय पहले ही नाना का फोन आया था.

Advertisement

'उन्होंने पूछा कि काम कैसा चल रहा है? मुझे फिल्म कब दिखाओगे? और अक्षय से कहना कि मैं अभी उपलब्ध नहीं हूं. वो लोग अक्सर फोन करते रहते हैं और बातचीत होती रहती है. अनिल सर का भी फोन आया था. उन्होंने भी पूछा कि काम कैसा चल रहा है? फिर बोले कि अगली बार हम साथ में कुछ प्लान करेंगे.'

वेलकम 3 में दिया ट्रिब्यूट

आपको बता दें कि फिल्म वेलकम टू द जंगल में नाना पाटेकर और अनिल कपूर के आइकॉनिक किरदार उदय-मजनू को एक बढ़िया ट्रिब्यूट दिया गया है. फिल्म में सुनील शेट्टी और अरशद वारसी के किरदारों को उनका कजिन भाई बताकर पेश किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »