अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का कमाल, साथ करेंगे 9वीं फिल्म, टाइटल से उठा पर्दा!

लगता है कि अक्षय कुमार अब प्रियदर्शन के साथ लगातार फिल्में बनाने वाले हैं. भूत बंगला की सफलता के बाद एक्टर और डायरेक्टर अपनी 9वीं फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं, जिसका टाइटल भी सामने आ चुका है.

Advertisement
फिर लौटे अक्षय-प्रियदर्शन (Photo: Instagram @akshaykumar) फिर लौटे अक्षय-प्रियदर्शन (Photo: Instagram @akshaykumar)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST

अक्षय कुमार के लिए साल 2026 काफी बेहतरीन साबित हुआ है. उनकी लगातार दो कॉमेडी फिल्में- भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर हिट हुईं. लोगों ने उनकी दोनों ही फिल्मों को काफी प्यार दिया. भूत बंगला से अक्षय और प्रियदर्शन का हिट कोलैब वापस बड़े पर्दे पर लौटा. अब दोनों फिर साथ आए हैं. 

अक्षय-प्रियदर्शन की फिल्म का टाइटल

Advertisement

रिपोर्ट्स हैं कि भूत बंगला की सक्सेस और हैवान के बाद, अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपनी 9वीं फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है. ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक्टर का किरदार काफी अनोखा होने वाला है. इसका टाइटल भी अक्षय के किरदार के मुताबिक रखा गया है, जिसकी जानकारी सामने आई है. 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट अनुसार, अक्षय-प्रियदर्शन की फिल्म का टाइटल 'विकेड सनी' रखा गया है. फिल्म के मेकर्स का मानना है कि विकेड सनी टाइटल फिल्म की कहानी और इसके मेन लीड पर पूरी तरह फिट बैठता है. इसके अलावा इस नाम की लोगों के बीच पहले से अच्छी पहचान भी है. साल 2004 में आई डेविड धवन की फिल्म मुझसे शादी करोगी में जब भी अक्षय कुमार का किरदार स्क्रीन पर आता था, तब यही थीम म्यूजिक बजता था.

Advertisement

ये धुन आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर है और फिल्म रिलीज होने के 22 साल बाद भी उतनी ही पसंद की जाती है. 'विकेड सनी' में अक्षय कुमार एकदम अलग और बेहद मजेदार कॉमिक अंदाज में नजर आएंगे. हालांकि ये किरदार उनकी पिछली कॉमेडी फिल्मों के मुताबिक काफी अलग होने वाला है. 

बता दें कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की अभी तक 7 फिल्में रिलीज हुई हैं. उनकी 8वीं फिल्म हैवान है जो 11 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. इसमें अक्षय बतौर विलेन नजर आएंगे, वहीं सैफ अली खान एक अंधे का किरदार निभाएंगे. ये एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जो प्रियदर्शन की ही एक हिट फिल्म ओप्पम का रीमेक है. 

प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी की बात करें, तो दोनों का ट्रैक रिकॉर्ड अभी तक अच्छा रहा है. बस उनकी अभी तक एक फिल्म खट्टा मीठा नहीं चली. बाकी हैवान फिल्म का क्या बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहने वाला है, ये देखने वाली बात रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »