अक्षय कुमार को देख बेकाबू हुए फैंस, खतरे में डाली जान, वीडियो वायरल

अक्षय कुमार, राजपाल यादव और वामिका गब्बी के साथ, ग्रेटर नोएडा के एक फेमस मॉल में अपनी फिल्म 'भूत बंगला' के प्री-रिलीज इवेंट में शामिल हुए. जहां फैंस उनकी एक झलक के लिए बेकाबू हो गए.

Advertisement
अक्षय कुमार के लिए दीवानगी (Photo: Screengrab) अक्षय कुमार के लिए दीवानगी (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म की रिलीज से ठीक पहले प्रमोशन का सिलसिला तेज हो गया है. इसी कड़ी में शुक्रवार को अक्षय कुमार अपनी फिल्म की स्टारकास्ट राजपाल यादव और वामिका गब्बी के साथ ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल पहुंचे. जहां फैंस की भारी भीड़ उमड़ गई.

Advertisement

मॉल का हर कोना प्रशंसकों से खचाखच भरा हुआ था. वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अक्षय की एक झलक पाने के लिए वहां लगभग भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी. लोग एक-दूसरे को धक्का देते नजर आए और सुरक्षा घेरे को तोड़कर मंच के करीब पहुंचने की कोशिश करने लगे. आलम यह था कि मॉल की सुरक्षा टीम को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

भीड़ इतनी ज्यादा थी कि ग्राउंड फ्लोर पर खड़े लोगों को अक्षय का चेहरा तक नहीं दिख पा रहा था. ऐसे में फैंस ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए ऊपर की मंजिलों की एस्केलेटर रेलिंग का सहारा लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग ऊंचाई पर चढ़कर अपने पसंदीदा सुपरस्टार को देखने की कोशिश कर रहे थे. वहीं, नीचे खड़े फैंस ने बैरिकेड्स तक गिरा दिए. हालांकि, इन सबके बीच अक्षय कुमार ने अपने खास अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया. वह मंच से फैंस के साथ हंसी-मजाक करते और उनसे बातें करते दिखाई दिए.

Advertisement

नेटिजन्स ने उठाए सवाल
मॉल में मची इस अफरा-तफरी को देखकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है. कई नेटिज़न्स ने इन वीडियो को देखकर चिंता जताई है. लोगों का कहना है कि इस तरह की भीड़ किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है. यूजर्स ने हैदराबाद के उस वाकये का भी जिक्र किया, जहां 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान बेकाबू भीड़ की वजह से गंभीर परिणाम भुगतने पड़े थे.

फैन के साथ किया डांस
इस भागदौड़ और शोर-शराबे के बीच एक ऐसा पल भी आया जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. प्रमोशन के दौरान अक्षय की एक महिला फैन उनसे मिलकर बेहद भावुक हो गई और उसकी आंखों में आंसू आ गए.

अक्षय ने न केवल उसे बड़े प्यार से संभाला और सांत्वना दी, बल्कि उसके साथ मंच पर डांस भी किया. अक्षय के इस व्यवहार को देखकर वहां मौजूद लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए. यह पल उस प्रशंसक के लिए जिंदगी भर की यादगार बन गया, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement