'भूत बंगला' 200 करोड़ पार, मगर वेंडर्स को नहीं म‍िला 48 लाख का पेमेंट? लगे बड़े आरोप

बुधवार, 6 मई को एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए पूरी टीम को धन्यवाद दिया था. उन्होंने लीड एक्टर अक्षय कुमार, डायरेक्टर प्रियदर्शन और बाकी कास्ट की तारीफ की थी. अब फिल्म में काम कर चुके वेंडर्स का कहना है कि उनके लाखों रुपये अभी मेकर्स ने नहीं दिए हैं.

Advertisement
'भूत बंगला' के मेकर्स पर लगा बड़ा आरोप (Photo: Instagram/@akshaykumar) 'भूत बंगला' के मेकर्स पर लगा बड़ा आरोप (Photo: Instagram/@akshaykumar)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला', बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इसने अभी तक 211 करोड़ रुपये का कमर्शियल रन पूरा कर लिया है. हालांकि इसके बावजूद प्रोडक्शन हाउस पर अनपेड ड्यूज के नए आरोप लगे हैं. एकता कपूर और उनके बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स तले प्रोड्यूस हुई इस हॉरर-कॉमेडी में काम कर चुके वेंडर्स ने पेमेंट पूरी न करने का बड़ा आरोप मेकर्स पर लगाया है.

Advertisement

बुधवार, 6 मई को एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए पूरी टीम को धन्यवाद दिया था. उन्होंने लीड एक्टर अक्षय कुमार, डायरेक्टर प्रियदर्शन और बाकी कास्ट की तारीफ की थी. साथ ही प्रियदर्शन को अपनी 'अब तक की सबसे बड़ी हिट' देने के लिए शुक्रिया अदा किया. हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म से जुड़े कई वेंडर्स ने आरोप लगाया है कि फिल्म की सफलता के बावजूद उनकी पेमेंट अभी भी पेंडिंग हैं.

एक वेंडर ने दावा किया कि उनके 30 लाख रुपये अभी भी 'भूत बंगला' मेकर्स की तरफ बकाया हैं. दूसरे वेंडर ने 18 लाख रुपये बकाया होने का आरोप लगाया है. रिपोर्ट्स में आगे कहा गया कि बॉलीवुड में पेमेंट में देरी अब आम बात होती जा रही है. वेंडर्स का कहना है कि फिल्म रिलीज होने के बाद बकाया वसूलना और भी मुश्किल हो जाता है. उन्होंने कहा कि पहले 90 दिनों के अंदर इनवॉइस क्लियर करने का नियम था, लेकिन अब उसे लगातार फॉलो नहीं किया जा रहा है.

Advertisement

बालाजी ने आरोपों को नकारा

एक वेंडर ने बताया कि लीड एक्टर्स और मुख्य क्रू मेंबर्स को पेमेंट में प्राथमिकता दी जाती है, जबकि बाकी लोगों को महीनों इंतजार करना पड़ता है. इन आरोपों पर बालाजी मोशन पिक्चर्स ने किसी ही तरह की गलती होने से इनकार किया है. प्रोडक्शन हाउस ने बयान में कहा, 'बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने कंपनी द्वारा किए गए अलग-अलग प्रोजेक्ट्स से जुड़े सभी कॉन्ट्रैक्चुअल पेमेंट्स को पूरा कर दिया है.'

'भूत बंगला' के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी लगभग 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापस आई है. दोनों ने इससे पहले 'हेरा फेरी', 'भागम भाग' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों में काम किया था. इस फिल्म में अक्षय को लगभग 25 सालों बाद एक्ट्रेस तब्बू के साथ भी देखा गया. 17 अप्रैल को रिलीज हुई ये पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं. जल्द अक्षय और प्रियदर्शन मिलकर 'हैवान' फिल्म ला रहे हैं, जो इस साल अगस्त में रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »