इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी! OTT पर भी देख पाएंगे दर्शक?

अब तक कोरोना के चलते सिनेमाघरों में सिर्फ 50 प्रतिशत सीटें ही भरे जाने की इजाजत थी. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स सीरीज की फिल्म सूर्यवंशी 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी.

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 10:10 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज किए जाने के कुछ ही दिन बाद देशभर में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया था. निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए टाल दी थी. लेकिन अब ऐसा लगता है कि फैन्स को जल्द ही उनकी पसंदीदा कॉप सीरीज की ये नई फिल्म सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

Advertisement

हाल ही में केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ चलाने की इजाजत दे दी है जिसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया जाएगा. अब तक कोरोना के चलते सिनेमाघरों में सिर्फ 50 प्रतिशत सीटें ही भरे जाने की इजाजत थी. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स सीरीज की फिल्म सूर्यवंशी 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, "रोहित शेट्टी थिएटर मालिकों से बातचीत कर रहे हैं. रिलायंस एंटरटेनमेंट के को-प्रोड्यूसर भी इन मीटिंग्स का हिस्सा बने हुए हैं. मेकर्स पेमेंट, वर्चुअल प्रिंट फीस, रेवेन्यू शेयरिंग, थिएटर और OTT की रिलीज के बीच का फर्क जैसे तमाम मुद्दों पर बात कर रहे हैं. उन्हें पूरा भरोसा है कि जल्द ही इस मामले में कोई कारगर नतीजा निकलेगा." बता दें कि सूर्यवंशी का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है.

Advertisement

आधिकारिक ऐलान का इंतजार
हालांकि बावजूद इन सारी बातों के अभी भी फैन्स को आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा. क्योंकि अभी भी मेकर्स द्वारा फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया जाना बाकी है. बता दें कि सूर्यवंशी के जरिए खिलाड़ी कुमार रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में कदम रखने जा रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर बहुत दमदार था जिसके बाद माना जा रहा था कि इस फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलेगी. लेकिन क्या कोविड के बाद फिल्म को रिलीज किए जाने पर इसे उतना फायदा मिलेगा? ये तो वक्त ही बताएगा.

देखें: आजतक LIVE TV

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »