ऋचा चड्ढा ने जलाई रोटी, फैन ने कहा- अली भाई को खानी पड़ेगी

ऋचा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. फैंस भी इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं. एक्टर-सिंगर Manasi Scott ने उन्हें एक टिप भी दे दी कि लोहे के तवे को कैसे इस्तेमाल करना है. उन्होंने कहा- मैं सालों से लोहे के तवे का इस्तेाल कर रही हूं. पहले उन्हें तेल लगाकर छोड़ना होता है.

Advertisement
अली और ऋचा अली और ऋचा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2021,
  • अपडेटेड 8:33 AM IST

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया है. इसमें ऋचा ने बताया कि उन्होंने एक टिकाऊ लोहे का तवा खरीदा. लेकिन इस तवे पर बनी रोटी जल गई. वीडियो में वो बोलती दिख रही हैं- विश्व पर्यावरण दिवस के लिए, मैं एक टिकाऊ चीज़ का उपयोग करना चाहती थी. इसलिए मैं लोहे का तवा लेकर आई. लेकिन मुझे लगता है कि मुझे इसका सही इस्तेमाल करना नहीं आता था क्योंकि...ये मेरी रोटी है. आप इसकी आवाज सुन सकते हैं." 

Advertisement

ऋचा चड्ढा ने बनाई जली हुई रोटी
ऋचा ने कैमरे में पूरी तरह से जली हुई रोटी दिखाते हुए और इसे तवे पर मारते हुए कहा, "मुझसे फिर मत पूछना कि मुझे खाना बनाने से नफरत क्यों है.'' वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- PANtastic blunder #RichaKiRoti.


 

ऋचा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. फैंस भी इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं. एक्टर-सिंगर Manasi Scott ने उन्हें एक टिप भी दे दी कि लोहे के तवे को कैसे इस्तेमाल करना है. उन्होंने कहा- मैं सालों से लोहे के तवे का इस्तेाल कर रही हूं. पहले उन्हें तेल लगाकर छोड़ना होता है. वहीं कुछ लोग ऋचा के बॉयफ्रेंड और एक्टर अली फजल के लिए परेशान हो रहे हैं कि ये खाना उन्हें खाना पड़ेगा. एक यूजर ने लिखा- ले भाई अपनी गर्लफ्रेंड के हाथ की रोटी खा. वहीं दूसरे यूजर ने कहा- अली भाई को खाना पड़ेगा ये. 

Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है जब ऋचा के साथ रसोई में ऐसा कुछ हुआ है. पिछले साल अप्रेल में उन्होंने एक बड़ी चम्मच को गैस पर रखा था जो कि जल गई थी. ऋचा ने लिखा था कि केवल मैं ही खाने के साथ चम्मच को भी जला सकती हूं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement