आमिर खान की तीसरी शादी से गायब थीं Ex वाइव्स रीना-किरण, हुईं अनकंफर्टेबल? दोस्त बोला- स्पेस देना जरूरी

आमिर खान ने 5 जुलाई को तीसरी शादी की थी. जिसमें उनका पूरा परिवार मौजूद था लेकिन उनकी पूर्व पत्नियां किरण राव और रीना दत्ता नजर नहीं आईं. जानें क्या है इसकी वजह...

Advertisement
आमिर खान की तीसरी शादी पर खूब हंगामा (Photo: PTI) आमिर खान की तीसरी शादी पर खूब हंगामा (Photo: PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:50 PM IST

इसी साल 5 जुलाई को बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू किया. दो तलाक के बाद उन्होंने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग इंटीमेट वेडिंग की. 61 की उम्र में ये आमिर की तीसरी शादी है. वहीं गौरी ने आमिर संग दूसरी शादी की. इस प्राइवेट वेडिंग में आमिर का पूरा परिवार मौजूद था. बस उनकी एक्स वाइव्स रीना दत्ता और किरण राव नदारद दिखे. 

Advertisement

क्यों गायब थीं किरण-रीना?
लोगों को किरण-रीना का गायब होना खला. कई तरह की बातें होने लगीं. क्योंकि रीना, किरण तलाक के बाद भी आमिर संग अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. गौरी संग भी उनकी अच्छी ट्यूनिंग है. जब रिश्ते अच्छे हैं तो क्यों वो दोनों आमिर की लाइफ के सबसे बड़े सेलिब्रेशन से दूर थीं, इसका जवाब फैंस को अब मिल गया है. आमिर के करीबी दोस्त अमीन हाजी ने इसका खुलासा किया है. वो खुद एक्टर की रजिस्टर्ड वेडिंग में शामिल हुए थे. 

Rediff को दिए इंटरव्यू में अमीन ने कहा- किरण उस वक्त लंदन में थीं. उनका बेटा आजाद शादी के लिए मुंबई आया था. मुझे लगता है कुछ लोगों का मौजूद ना होना नेचुरल है. कभी-कभी लोगों को उनका स्पेस देना भी प्यार और रिस्पेक्ट का साइन होता है. आप ऐसे अहम मौके पर किसी को असहज फील नहीं कराना चाहते हो. लेकिन वो सब साथ में हेल्दी रिलेशन शेयर करते हैं. पानी फाउंडेशन के लिए आमिर, सत्या (सत्यजीत भटकल), किरण और रीना साथ में प्रोफेशनली काम करते हैं. जब रीना के पिता का निधन हुआ था. आमिर ने करीम और मेरी मदद मांगी थी. तब रीना ट्रैवल कर रही थीं, आमिर उनके पिता के अंतिम संस्कार तक रुके थे.

Advertisement

अमीन एक्टर की तीनों पत्नियों संग अच्छा रिलेशन शेयर करते हैं. अमीन ने बताया कि रीना, किरण और गौरी तीनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. रीना पत्थर की तरह मजबूत हैं. किरण समझदार और कंपैशनेट हैं. गौरी अपने अंदाज में स्पेशल हैं. वो सिंपल रहना पसंद करती हैं. वो सफल बिजनेसवुमन हैं. फैशन और ब्यूटी बिजनेस में उन्होंने काम किया है. वो अपनी अचीवमेंट्स के बारे में कम बोलती हैं. वो बोलने से पहले सोचती हैं. वो हर पहलू को समझने की कोशिश करती हैं. गौरी मैच्योर हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »