ए आर रहमान ने दिया सुशांत को ट्रिब्यूट, रिलीज किया दिल बेचारा का स्पेशल सॉन्ग

दिल बेचारा की रिलीज के एक महीने बाद अब ए आर रहमान ने फिल्म का एक और सॉन्ग रिलीज किया है. इस सॉन्ग का नाम 'नेवर से गुडबॉय' है. इस सॉन्ग के सहारे रहमान ने सुशांत सिंह राजपूत को ट्रिब्यूट दिया है. खास बात ये है कि इस सॉन्ग को रहमान के बेटे ए आर अमीन ने गाया है.

Advertisement
संजना संघी और सुशांत सिंह राजपूत संजना संघी और सुशांत सिंह राजपूत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:51 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. इस फिल्म के म्यूजिक को भी फैंस ने सराहा था और ए आर रहमान द्वारा दिए गए म्यूजिक को फैंस ने चार्टबस्टर बताया था. इस फिल्म की रिलीज के एक महीने बाद अब रहमान ने फिल्म का एक और सॉन्ग रिलीज किया है. इस सॉन्ग का नाम 'नेवर से गुडबॉय' है. इस सॉन्ग के सहारे रहमान ने सुशांत सिंह राजपूत को ट्रिब्यूट दिया है. खास बात ये है कि इस सॉन्ग को रहमान के बेटे ए आर अमीन ने गाया है.  

Advertisement

उन्होंने इस सॉन्ग को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा - मैं इस सॉन्ग को रिलीज कर बेहद खुश हूं. अमीन तुम्हारी म्यूजिकल यात्रा के लिए ऑल द बेस्ट. उन्होंने इसके अलावा फिल्म की स्टारकास्ट, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स को भी टैग किया है.  इस सॉन्ग में सुशांत के विजुएल्स देखे जा सकते हैं. इसके अलावा संजना संघी और एआर अमीन की फ्रेश फुटेज को भी देखा जा सकता है.

दिल बेचारा ने तोड़े थे कई रिकॉर्ड्स
गौरतलब है कि दिल बेचारा साल 2014 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म द फॉल्ट इन आर स्टार्स की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. इस फिल्म के साथ ही संजना संघी लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपना डेब्यू किया था. इससे पहले संजना फिल्म रॉकस्टार में रणबीर कपूर के साथ नजर आ चुकी हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर ये फिल्म रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे.

Advertisement

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद से ही देश में नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स के बीच बहस जोरों पर है. सुशांत की मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है और सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है और सीबीआई के साथ ही नारकोटिक्स और ईडी जैसी संस्थाएं भी इस केस की जांच कर रही हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »