बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. सलीम खान डॉक्टर्स की टीम की निगरानी में हैं. उनका इलाज चल रहा है. सलीम खान की सेहत को लेकर खान परिवार समेत इंडस्ट्री के लोग भी परेशान हैं और उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं.
सलीम खान के लिए परेशान अनिल शर्मा
गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा भी सलीम खान की सेहत को लेकर चिंता में हैं. अनिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके सलीम खान के जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी है.
अनिल शर्मा ने अपने X हैंडल पर लिखा- सलीम साहब की सेहत के बारे में सुनकर चिंता हुई. दुआ करता हूं कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आएं. उनकी कलम हमारे सिनेमा की पहचान है. भगवान उन्हें लंबी और सेहतमंद जिंदगी दे.
सलीम खान के लिए चिंता में सोमी
अनिल शर्मा से पहले सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने भी पोस्ट शेयर करके सलीम खान की सेहत को लेकर चिंता जताई. सोमी ने कहा कि सलीम खान उनके लिए पिता समान हैं. जब वो उनके घर पर रही थीं, तब उन्हें सलीम खान ने बेटी जैसा प्यार दिया था.
सलीम खान को क्या हुआ है?
बता दें कि सलीम खान को 17 फरवरी की सुबह लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पहले उन्हें इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया फिर बाद में ICU में शिफ्ट कर दिया गया था. हालांकि, सलीम खान की सेहत को लेकर परिवार की तरफ से कोई खास जानकारी अभी साझा नहीं की गई है. फैंस भी उनकी हेल्थ के बारे में जानने को बेताब हैं.
अस्पताल पहुंच रहे सितारे
पूरा खान परिवार सलीम खान की सेहत को लेकर परेशान नजर आ रहा है. बीते दिन से ही परिवार के सभी लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं. आज सुबह भी अरबाज, सलमान खान पिता से मिलने पहुंचे. संजय दत्त और जावेद अख्तर को भी लीलावती अस्पताल जाते हुए देखा गया. हर कोई सलीम खान के जल्दी सेहतमंद होने की दुआ कर रहा है.
aajtak.in