Advertisement

बॉलीवुड

तलाक के बाद उर्मिला मातोंडकर के एक्स-पति ने किया दूसरा निकाह, दिखाया पत्नी का चेहरा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST
  • 1/10

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के एक्स-हसबैंड मोहसिन अख्तर ने 42 की उम्र में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की. एक्ट्रेस से अलग होने के करीब दो साल बाद मोहसिन ने नई जिंदगी की शुरुआत की.

  • 2/10

मोहसिन ने नए पोस्ट में अपनी नई नवेली दुल्हन की पहचान पर से भी पर्दा हटा दिया है. अपनी दूसरी पत्नी पर प्यार लुटाते हुए उन्होंने निकाह की कई तस्वीरें शेयर कीं.

  • 3/10

मोहसिन जहां सफेद शेरवानी में दूल्हा बने दिखे, वहीं उनकी दुल्हन गोल्डन और आइवरी रंग के शरारा में सजीं हुई नजर आईं. मोहसिन निधि को घुटनों पर बैठकर अंगूठी पहनाते दिखाई दिए.

Advertisement
  • 4/10

मोहसिन निधा भट्ट संग पवित्र बंधन में बंधे हैं. उन्होंने अपनी नई जिंदगी और दोबारा प्यार मिलने पर खुशी जाहिर की और लिखा- ईमानदार प्यार और सब्र के साथ चलने वालों को अल्लाह सही समय पर उनकी खुशियां जरूर देता है.

  • 5/10

उन्होंने अपनी पत्नी निधा के लिए लिखा- मेरी खूबसूरत पत्नी, अल्लाह ने मुझे तुम्हारी सच्चाई और प्यार का तोहफा दिया है. तुम मेरी जिंदगी में रोशनी बनकर आई हो. इसके लिए शुक्रिया, मेरी मोहब्बत.

  • 6/10

अपने इमोशनल नोट में मोहसिन ने 'मौजी' नाम के एक करीबी शख्स को भी याद किया और लिखा- मौजी, दूसरी दुनिया से भी मेरा ख्याल रखने के लिए आपका शुक्रिया. मुझे पता है कि ये आपकी दुआओं का ही असर है. मैं आपको बहुत याद करता हूं और हमेशा प्यार करता रहूंगा.
 

Advertisement
  • 7/10

जहां मोहसिन अपनी नई शादी को लेकर खुलकर खुशी जाहिर कर रहे हैं, वहीं उर्मिला मातोंडकर ने अभी तक इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें साल 2024 में सामने आई थीं. 

  • 8/10

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसी साल उर्मिला ने मुंबई की एक अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की थी. बताया गया था कि ये फैसला उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद लिया था. हालांकि दोनों के अलग होने की असली वजह कभी पब्लिक नहीं की गई.

  • 9/10

उर्मिला और मोहसिन ने साल 2016 में बेहद निजी समारोह में शादी की थी. इस शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. दोनों की मुलाकात मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के जरिए हुई थी.

Advertisement
  • 10/10

अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में मूव-ऑन कर चुके हैं. मोहसिन ने जहां दूसरी शादी रचा ली है, वहीं उर्मिला वापस शोबिज में एक्टिव हो गई हैं. वो किसी न किसी शोज का हिस्सा बनी नजर आती हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement