Advertisement

बॉलीवुड

मर मरके महीने के 40 हजार कमाती थीं उर्फी, लाखों तक पहुंचने में झेले दर्द, बताया TV का सच

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:37 PM IST
  • 1/12

ग्लैमर वर्ल्ड की 'DIY क्वीन' उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपने अतरंगी और बेबाक फैशन सेंस से इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली उर्फी का यहां तक पहुंचने का सफर कांटों भरा रहा है. हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर अपनी जिंदगी के पन्नों को पलटते हुए उर्फी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए. (Photo: Instagram/@urf7i)

  • 2/12

ऊर्फी ने बताया कि कैसे वह एक स्ट्रगलिंग टीवी एक्ट्रेस, जो सेट पर सिर्फ खराब बर्ताव झेलती थी और महीने के महज 40 हजार रुपये कमाती थी, वहां से उठकर इंटरनेट की सबसे बड़ी सेंशेसन बन गईं. उर्फी ने अपने घरेलू हालातों, दिल्ली के कॉल सेंटर की नौकरी से लेकर मुंबई में खुद को साबित करने की इस पूरी दास्तान को शेयर किया. (Photo: Instagram/@urf7i)

  • 3/12

उर्फी ने अपनी बातचीत में बताया कि उनका बचपन आसान नहीं था. अपने पिता के डर और उनके टॉर्चर से बचने के लिए वह एक दिन अपने घर से भाग गई थीं. इसके बाद उन्होंने दिल्ली का रुख किया. दिल्ली जैसे बड़े शहर में खुद को संभालने और गुजारा करने के लिए उन्होंने एक कॉल सेंटर में नौकरी की और साथ ही बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाना शुरू किया.  (Photo: Instagram/@urf7i)

Advertisement
  • 4/12

हालांकि, उनके सपने इन सब चीजों से कहीं बड़े थे. उनके दिल में हमेशा से मुंबई आने और एक बड़ी स्टार बनने की चाहत थी. उन्हें पूरा भरोसा था कि वह पांच साल के अंदर मुंबई में अपना घर और गाड़ी खरीदकर एक आलीशान जिंदगी जीने लगेंगी, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हुआ. (Photo: Instagram/@urf7i)

  • 5/12

जब उर्फी मुंबई आईं, तो उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू किया. टीवी इंडस्ट्री के अपने इस दौर को याद करते हुए उर्फी ने इसे बेहद 'बुरा एक्सपीरियंस' बताया. उन्होंने कहा कि अगर आप शो के लीड एक्टर या स्टार नहीं हैं, तो सेट पर आपको कोई इंसान नहीं समझता. साइड कैरेक्टर्स के साथ वहां बहुत बुरा बर्ताव किया जाता है. उर्फी इस काम से बिल्कुल खुश नहीं थीं, क्योंकि उन्हें हमेशा लगता था कि वह कुछ बहुत बड़ा करने के लिए बनी हैं. (Photo: Instagram/@urf7i)

  • 6/12

उर्फी ने बताया कि कि भले ही उनका मन लाइमलाइट में आने के लिए मचल रहा था, लेकिन घर चलाने की मजबूरी के कारण वह टीवी शोज करती रहीं. उस वक्त उन्हें महीने के करीब 40,000 रुपये मिल जाते थे, जो गुजारे के लिए तो ठीक थे, लेकिन उनके बड़े सपनों के आगे बहुत छोटे थे. (Photo: Instagram/@urf7i)
 

Advertisement
  • 7/12

सोशल मीडिया के दौर में उन्होंने धीरे-धीरे DIY (डू इट योरसेल्फ) फैशन कंटेंट बनाना और उसे पोस्ट करना शुरू किया. इसके बाद उनकी लाइफ में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट आया 'बिग बॉस OTT' का पहला सीजन. (Photo: Instagram/@urf7i)

  • 8/12

इस शो में डस्टबिन बैग (कूड़े-कचरे की थैली) से बनी उनकी एक ड्रेस ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया. इसके बाद एयरपोर्ट पर स्पोर्ट्स ब्रा और जैकेट पहने उनकी एक रील जबरदस्त वायरल हुई, जिसने उन्हें बतौर कंटेंट क्रिएटर रातों-रात स्टार बना दिया. (Photo: Instagram/@urf7i)
 

  • 9/12

अक्सर लोगों को लगता है कि उर्फी यह सब किसी सोची-समझी रणनीति या पीआर स्टंट के तहत करती हैं, लेकिन उर्फी ने साफ किया कि उन्होंने अपनी इस इमेज के लिए कभी कोई स्ट्रेटेजिक प्लानिंग नहीं की थी. उन्हें यह लोकप्रियता और कामयाबी बिल्कुल अचानक और अपने आप मिली. (Photo: Instagram/@urf7i) 

Advertisement
  • 10/12

सोशल मीडिया की इस सनसनी ने उनकी कमाई के गणित को भी पूरी तरह बदल दिया. जहां वह टीवी में दिन-रात काम करके महीने के 40,000 रुपये कमा पाती थीं, वहीं इंटरनेट पर छा जाने के बाद ब्रांड कोलैबोरेशन के जरिए उनकी महीने की कमाई बढ़कर सीधे ₹2 लाख तक पहुंच गई. (Photo: Instagram/@urf7i)
 

  • 11/12

उर्फी जावेद ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2016 में टीवी शो 'बड़े भैया की दुल्हनिया' में अवनी पंत के किरदार से की थी. इसके बाद वह 'चंद्र नंदिनी', 'मेरी दुर्गा', 'बेपनाह', 'जीजी माँ' और 'डायन' जैसे कई शोज का हिस्सा रहीं.  (Photo: Instagram/@urf7i)

  • 12/12

उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की 2' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे बड़े शोज में भी छोटे रोल किए, लेकिन असली पहचान उन्हें 'बिग बॉस OTT' से ही मिली. हाल ही में उर्फी को डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला X6' में निया शर्मा, करण कुंद्रा और सनी लियोनी के साथ बतौर होस्ट देखा गया, जहां कुशल तंवर (गुल्लू) और कायरा ने जीत का खिताब अपने नाम किया. (Photo: Instagram/@urf7i)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement