Advertisement

बॉलीवुड

लड़के से लड़की बनेगा एक्टर, शुरू किया मेडिकल ट्रांजिशन, बोला- मैं बनूंगी रानी सुशांत दिवगीकर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:28 PM IST
  • 1/10

LGBTQIA+ कम्युनिटी की जानी-मानी आवाज, सिंगर, परफॉर्मर और एक्टिविस्ट सुशांत दिवगीकर ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े फैसले का खुलासा किया है. बिग बॉस का हिस्सा रह चुके सुषांत ने बताया कि उन्होंने मेडिकल ट्रांजिशन शुरू कर दिया है और पिछले पांच महीनों से Hormone Replacement Therapy (HRT) ले रही हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि अब वह अपना नाम 'रानी सुषांत दिवगीकर' रखेंगी. 

  • 2/10

सुशांत ने बताया कि ट्रांजिशन के बाद वह अपना नाम 'रानी सुशांत दिवगीकर' रखेंगी. उन्होंने कहा- मेरे माता-पिता ने मेरा नाम सुषांत रखा था, इसलिए यह हमेशा मेरे नाम का हिस्सा रहेगा. वहीं 'रानी' नाम मुझे लोगों ने प्यार से दिया है, इसलिए मैं दोनों नाम अपने साथ रखना चाहती हूं.

  • 3/10

सुशांत ने ये भी बताया कि मेडिकल ट्रांजिशन का फैसला उन्होंने जल्दबाजी में नहीं लिया. उन्होंने कहा- मैं काफी समय से डॉक्टरों के संपर्क में थी. सबसे पहले मैंने मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सलाह ली क्योंकि यह फैसला हमेशा के लिए होता है. जब सभी डॉक्टरों ने हरी झंडी दी, तभी मैंने HRT शुरू की. अब मुझे पांच महीने हो चुके हैं और सब कुछ अच्छा चल रहा है.

Advertisement
  • 4/10

सुशांत ने पहली बार बताया कि वह साल 2023 में ही ट्रांजिशन शुरू करना चाहती थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. उन्होंने कहा- थैंक्यू फॉर कमिंग फिल्म के लिए मुझे पुरुष जैसा दिखना था. उस समय मुझे काफी डिस्फोरिया महसूस हो रहा था. इसलिए मुझे अपना फैसला टालना पड़ा.

  • 5/10

सिर्फ फिल्म ही नहीं, सेहत भी उनके रास्ते में आ गई. सुषांत ने बताया- मेरे लिवर और ब्लड रिपोर्ट ठीक नहीं थे. मुझे एनीमिया और आयरन की कमी भी हो गई थी. इसलिए मुझे कुछ समय रुकना पड़ा.

  • 6/10

सुशांत का कहना है कि उनका सफर अभी जारी है. उन्होंने कहा- मुझे उम्मीद है कि 2027 तक मेरा ट्रांजिशन पूरी तरह पूरा हो जाएगा. इस साल जन्मदिन पर खुद को इससे बड़ा कोई तोहफा नहीं दे सकती थी.

Advertisement
  • 7/10

क्या कभी उन्हें लगा कि यह फैसला पहले लेना चाहिए था? इस पर सुशांत ने कहा- मैंने अपने साइकेट्रिस्ट से यही सवाल पूछा था. उन्होंने कहा कि एक ही जिंदगी में दो जेंडर का अनुभव हर किसी को नहीं मिलता. उनकी बात सुनकर मुझे बहुत सुकून मिला.

  • 8/10

एक सिंगर होने के नाते सबसे बड़ा सवाल उनकी आवाज को लेकर था. उन्होंने कहा- लोगों को लगता है कि एस्ट्रोजन लेने से आवाज बदल जाती है, लेकिन ऐसा नहीं होता. महिला से पुरुष बनने पर टेस्टोस्टेरोन की वजह से आवाज बदलती है, लेकिन पुरुष से महिला बनने पर ऐसा नहीं होता. मैं खुश हूं कि मेरी आवाज वैसी ही रहेगी.

  • 9/10

आखिर में सुशांत ने उन लोगों के लिए खास संदेश दिया जो ट्रांजिशन के बारे में सोच रहे हैं. उन्होंने कहा- ये फैसला सिर्फ अपने लिए लें. किसी और के लिए नहीं. आपकी जिंदगी आपकी है और इसे अपने समय पर, अपनी खुशी के लिए जिएं. कभी भी देर नहीं होती.

Advertisement
  • 10/10

Photos: Instagram @sushantdivgikr

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement