Advertisement

बॉलीवुड

सनी लियोनी का सीक्रेट होम, करोड़ों खर्च करके बनाया, देखें इनसाइड PHOTOS

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST
  • 1/9

कुछ वक्त पहले फराह खान बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के घर गई थीं. वहां उनका घर देखकर कोरियोग्राफर के होश उड़ गए थे. सनी के घर में शानदार किचन से लेकर प्राइवेट थिएटर सबकुछ है.

Photo: Screengrab

  • 2/9

सनी का घर मुंबई के अंधेरी में है, जो माना जाता है कि एक्ट्रेस ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा है. सनी जिस बिल्डिंग में रहती हैं, वहां की लॉबी भी शानदार है जिसे देखकर फराह के कुक दिलीप भी हैरान थे. 

Photo: Screengrab

  • 3/9

घर की तरफ बढ़ते हुए फराह और दिलीप को एक सोने का दरवाजा भी दिखा, जिसके ठीक सामने सनी का घर था. थोड़ी देर के लिए कोरियोग्राफर के कुक भी हक्के-बक्के रह गए थे, मगर फिर फराह ने उन्हें संभाला. 

Photo: Screengrab

Advertisement
  • 4/9

सनी लियोनी का घर अंदर से बेहद आलीशान है. वहां डाइनिंग स्पेस से लेकर लॉबी तक काफी बड़ी है. घर के अंदर एक्ट्रेस ने कई सारी पेंटिंग्स भी लगाई हैं, जिसे उन्होंने अपने बच्चों के साथ बनाया है. 

Photo: Screengrab

  • 5/9

सनी की पेंटिंग्स देखकर फराह भी हैरान दिखीं. एक्ट्रेस ने अपने घर की लॉबी में एक प्राइवेट थिएटर स्पेस भी बनाया है, जहां सोफे और एक बड़ी सी स्क्रीन लगाई है. 

Photo: Screengrab

  • 6/9

सनी आगे फराह को अपनी बिल्डिंग से मुंबई शहर के नजारे दिखाती हैं. कोरियोग्राफर ने भी उनके घर से मिलने वाले व्यू की तारीफ की. 

Photo: Screengrab

Advertisement
  • 7/9

सनी के किचन में डाइनिंग टेबल भी है. फराह एक्ट्रेस के किचन की बहुत तारीफ करती दिखती हैं. कोरियोग्राफर का किचन देखकर वो अपने कुक दिलीप से भी मस्ती-मजाक करती हैं. 

Photo: Screengrab

  • 8/9

फराह के व्लॉग में आगे सनी लियोनी का किचन दिखाया जाता है, जिसे एक्ट्रेस ने बताया कि वो लॉस-एंजेलिस स्टाइल में बनवाया गया है. किचन देखकर फराह और उनके कुक भी हैरान दिखते हैं. 

Photo: Screengrab

  • 9/9

सनी लियोनी बॉलीवुड की कई फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी काफी एक्टिव हैं. हाल ही में उनका शो 'स्प्लिट्सविला 16' आ रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. 

Photo: Screengrab

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement