Advertisement

बॉलीवुड

मुंबई से दूर पहाड़ों पर बना सुनील शेट्टी का लग्जरी फार्महाउस, कमरे से दिखता है बहता झरना, Inside Photos

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST
  • 1/9

ज्यादातर सेलेब्स जब भी वेकेशन होम के बारे में सोचते हैं, तो उनके मन में Beach इनफिनिटी पूल और शानदार इंटीरियर्स का ख्याल आता है. लेकिन सुनील शेट्टी के लिए लग्जरी कुछ अलग है.
 

  • 2/9

सुनील शेट्टी के लिए बड़ी-बड़ी चट्टानें, खूबसूरत वादियां, बहता झरना और पेड़ों से घिरे सुबह के नजारे लाइफ की सबसे बड़ी लक्जरी है. 

  • 3/9

एक्टर ने मुंबई से दूर खंडाला में एक खूबसूरत फार्महाउस बनाया हुआ है, जहां वो परिवार के साथ आराम से छुट्टियां बिताते हैं. आइए देखते हैं सुनील का फार्महाउस अंदर से कैसा दिखता है. 

Advertisement
  • 4/9

सुनील शेट्टी ने फार्महाउस बनाने में प्राकृतिक तत्वों का खास ध्यान रखा है. पहाड़ की चट्टानें विला के अंदरूनी हिस्सों का हिस्सा बनी हुई हैं. 
 

  • 5/9

पुराने रेलवे के बिमों (Beam) का उपयोग कर एक खूबसूरत वॉकवे बनाया गया है, जो डाइनिंग एरिया तक जाता है. फार्महाउस का ये नजारा अपने आप में बेहद अद्भुत है. 

  • 6/9

घर का एक दिलचस्प हिस्सा एक ऐसा कमरा है, जिसकी छत दो हिस्सों में खुलती है और रात में परिवार को तारों को निहारने का मौका देती. 

Advertisement
  • 7/9

प्रॉपर्टी में एक पतला नहर जैसा पानी का रास्ता भी है, जिसमें लकड़ी का प्रवेश द्वार और एक छोटा सा पुल है, जो विला को रिसॉर्ट जैसा अहसास देता है. 
 

  • 8/9

इंटीरियर्स आसपास के नजारे के रंगों को दर्शाते हैं. कई जगहों पर कच्चे मटेरियल को जानबूझ कर रखा गया है, जिससे घर में टेक्सचर और करैक्टर आता है.
 

  • 9/9

बड़ी खिड़कियां और खुली बैठने की जगहें सुनिश्चित करती हैं कि आप जहां भी बैठें, प्रकृति हमेशा आपके साथ रहे. सुनील शेट्टी का फार्महाउस इतना बेहतरीन है कि एक बार वहां चले गए, तो आने का मन नहीं करेगा. 
 

All Photos: Social Media

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement