बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी 64 साल के हो चुके हैं, वो एक नन्हीं सी परी इवाराह के नाना हैं. लेकिन उनकी फिटनेस आज भी लाजवाब है.
इसकी खास वजह है उनका सख्त फिटनेस रूटीन. सालों से सुनील न तेल, न चीनी खाते हैं. वो सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक में न्यूट्रीशनल वैल्यू को तरजीह देते हैं.
कर्ली टेल्स से बातचीत में सुनील ने बताया कि वो लंबे समय से अपने खाने पीने का पूरा ध्यान रखते आए हैं. वो पूरी तरह से अलर्ट रहते हैं कि उन्हें जो खाना परोसा जा रहा है उसमें पोषण भरपूर है कि नहीं. ये अब उनकी जिंदगी का हिस्सा हो चुका है.
नाश्ते में वो हाई प्रोटीन वाला खाना खाते हैं, लंच ऐसा होता है जिसमें- गुड प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट शामिल हो. वो ब्लैक कॉफी पीते हैं वो भी खजूर के साथ बिना चीनी के.
सुनील ने कहा कि मैं साउथ इंडियन हूं तो चावल जरूर खाता हूं लेकिन ये कोशिश करता हूं उसकी मात्रा ज्यादा न हो. और खाना में तेल बहुत कम हो.
सुनील बोले- यही चीजें मैं डिनर करते हुए भी ध्यान रखता हूं. लेकिन शाम को 6 बजे से पहले मैं खाना खा लेता हूं. देरी बिल्कुल नहीं.
एक्टर ने बताया कि कुल मिलाकर मेरे रूटीन में खाने का समय, उसकी क्वांटिटी, वो किन चीजों से बना है ये बहुत मैटर करता है. इसके साथ मेरी फिजिकल ट्रेनिंग भी चलती रहती है.
सुनील को सुबह 5:30 बजे उठकर सबसे पहले वर्कआउट करने की आदत है. लेकिन अगर वो किसी काम से देश से बाहर हैं तो भी 8 बजे तक कसरत कर लेते हैं.
मानना पड़ेगा, इस उम्र में ऐसा सख्त रूटीन कम ही लोग फॉलो कर पाते हैं. अन्ना वाकई में कमाल हैं.
(Photo: Instagram @suniel.shetty)