Advertisement

बॉलीवुड

श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी है क्रिकेटर श्रेयस संग दिखी ये लड़की, हो गई इतनी बड़ी

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST
  • 1/9

कभी-कभी वक्त इतनी तेजी से भागता है कि पता ही नहीं चलता. अब 'इंग्लिश विंग्लिश' फेम नविका कोटिया को ही देख लीजिए. फिल्म में उन्होंने श्रीदेवी की बेटी सपना का रोल अदा किया था. छोटी नविका अब बड़ी हो गई हैं. इतनी बड़ी कि उन्हें पहचाना मुश्किल हो गया है. 
 

  • 2/9

'इंग्लिश विंग्लिश' में सपना के किरदार में नविका ने अपनी ऐसी छाप छोड़ी कि लोग उन्हें आजतक नहीं भूल पाए हैं. कुछ सालों में वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुकी हैं.

  • 3/9

एक्ट्रेस ने फिल्मों के अलावा कई टीवी शोज में भी काम किया है, लेकिन असली पहचान उन्हें 'इंग्लिश विंग्लिश' फिल्म से मिली. फिल्म और टीवी शोज के अलावा नविका विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई कर रही हैं. 

Advertisement
  • 4/9

कुछ महीने पहले नविका क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ एक विज्ञापन में नजर आई थीं. छोटे से विज्ञापन में वो क्रिकेटर के साथ ऐसी चमकीं कि लोगों की निगाहें उन पर टिक कर रह गईं. 
 

  • 5/9

विज्ञापन देखने के बाद कई लोगों ने नविका को कृति सेनन और निमृत अहलूवालिया का मिक्स बताया. कुछ लोगों ने कहा कि क्या विज्ञापन बना है. कई यूजर्स श्रेयस अय्यर और नविका की जोड़ी की तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आए. 
 

  • 6/9

नविका कोटिया सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं, बल्कि निजी जिंदगी में भी आगे बढ़ रही हैं. इस साल जनवरी में उन्होंने बॉयफ्रेंड माजेन मोदी संग सगाई का ऐलान किया. बॉयफ्रेंड ने उन्हें बर्फीली वादियों में शादी के लिए प्रपोज किया था. नविका के होने वाले पति माजेन रियल एस्टेट डेवलपर हैं. 
 

Advertisement
  • 7/9

 नविका कोटिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर किया करती हैं, जहां उनके 670K फॉलोअर्स हैं. 

  • 8/9

नविका की तस्वीरें और वीडियोज देखने के बाद कोई नहीं कह सकता है कि ये वही इंग्लिश-विंग्लिश वाली छोटी सी सपना हैं. इतने सालों में नविका के चेहरे से लेकर उनके आव-भाव सब बदल चुके हैं. 
 

  • 9/9

श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी को बड़ा होता देख बस यही कहने का दिल करता है कि काश वक्त थोड़ा और रुक जाता. काश हम पर्दे पर छोटी नविका की मासूमियत और एंजॉय कर पाते. है ना?

PHOTO: Instagram @navika_kotia

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement